Anupama Spoiler Alert : वनराज ने गुस्से में पकड़ा समर का कॉलर, क्या बाप-बेटे के रिश्ते में आने वाली है दरार?

Updated at : 31 Oct 2020 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : वनराज ने गुस्से में पकड़ा समर का कॉलर, क्या बाप-बेटे के रिश्ते में आने वाली है दरार?

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है, जो दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है. इन दिनों शो में अनुपमा को वनराज और काव्या के बारे में सबकुछ पता चल गया है. वहीं वनराज ये जानकर परेशान है कि अब अनुपमा क्या करने वाली है. काव्या भी इस बात से डरी हुई है कि ना जाने अब अनुपमा का अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है, जो दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है. इन दिनों शो में अनुपमा को वनराज और काव्या के बारे में सबकुछ पता चल गया है. वहीं वनराज ये जानकर परेशान है कि अब अनुपमा क्या करने वाली है. काव्या भी इस बात से डरी हुई है कि ना जाने अब अनुपमा का अगला कदम क्या होगा.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल और पारितोष वनराज औऱ काव्या के बारे में बात करते रहते है. तभी ये सारी बातें समर सुन लेता है. इधर काव्या नंदिनी के घर से जाने वाली रहती है. उसे जाता देख वनराज उसे फोन कर कहता है कि अच्छा है जो तुम जा रही हो. यहां रहोगी तो तुम्हें सबका सामना करना पड़ेगा. साथ ही ये भी कहता है कि तुम चली जाओगी तो मैं तुमसे मिलने भी आता रहूंगा.

समर अपने पिता वनराज से मिलने छत फांद कर जाता है औऱ कहता है कि मुझे लगता था कि आप और काव्या सिर्फ अच्छे दोस्त है, लेकिन मैं गलत था. वनराज ये सब सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और समर का कॉलर पकड़ लेता है. समर कहता है मैं कमाता नहीं हूं ना लेकिन आपने जो दर्द मेरी मां को दिया है ना वो मैं आपको सूद समेत लौटा दूंगा. आपने मेरी मां से हक छीना और आज मैं आपसे आपका हक छीन रहा हूं, मुझे बेटा कहने का हक.

Also Read: चर्चा में हैं प्रेग्नेंट करीना कपूर का ये पिंक अनारकली कुर्ता, जानिए क्या है इसकी कीमत

उधर जैसे ही वनराज खाना खाने नीचे जाता है तो देविका वहां आ जाती है और कहती है कि हर दिन आने वाली काव्या अब घर क्यों नहीं आ रही है. इसपर वनराज कहता है कि वो यहां से चली गई है. काव्या अगर यहां रहती तो जरूर आती लेकिन वो अपने घर वापस चली गई है. देविका यही पर बात खत्म होने नहीं देती और कहती है कि पहले भी वो दूर से यहां आती ही थी. अब ऐसा क्या हुआ जो उसने आना बंद कर दिया. ये सुनते ही वनराज कहता है कि उसे कुछ काम है और वो वहां से चला जाता है.

अब तक आपने देखा कि अनुपमा पारितोष से पूछती है कि, तूने अपने और किंजल की बात मुझसे छिपाई, लेकिन काव्या और अपने पापा की बात मुझसे क्यों छिपाई. क्या तुझे लगता है कि तेरी जिंदगी पर मेरा कोई हक नहीं है लेकिन क्या मुझे मेरी जिंदगी पर भी कोई हक नहीं है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ‘बबीता जी’ ने लगाया हॉटनेस का तड़का, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola