Anupama: समर के बाद शो से इस किरदार का कटेगा पत्ता! अनुज- अनुपमा से है गहरा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Anupama: समर के बाद शो से इस किरदार का कटेगा पत्ता! अनुज- अनुपमा से है गहरा कनेक्शन

अनुपमा के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा का मिलना काफी इमोशनल वाला क्षण था. आध्या, अनुज को वॉर्न करती है कि वो अनुपमा को अपनी जिंदगी से मिटा दें, जिसके बाद वो अनुपमा से बात करने में कतराता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हर बार टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर रहता है. शो की लोकप्रियता बताती है कि ये दर्शकों को काफी पसंद है. शो में पांच साल का लीप आ गया है और कहनाी में नया टर्न आ गया है. पांच साल बाद अमेरिका में अनुज और अनुपमा मिलते है. एक-दूसरे को देखते हुए दोनों काफी इमोशनल हो जाते है. वहीं, आध्या नहीं चाहती कि दोनों एक साथ फिर से आए. वो अपने पिता अनुज से अनुपमा से दोबारा मिलने को लेकर सवाल करती है. आध्या कहती है कि उन्हें अपना अतीत भूल जाना चाहिए और अपने वर्तमान के बारे में सोचना चाहिए. इस बीच सोशल मीडिया पर चल रहा कि शायद मेकर्स श्रुति का किरदार खत्म कर दें.

अनुपमा से नफरत करती है आध्या

अनुपमा के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा का मिलना काफी इमोशनल वाला क्षण था. आध्या, अनुज को वॉर्न करती है कि वो अनुपमा को अपनी जिंदगी से मिटा दें, जिसके बाद वो अनुपमा से बात करने में कतराता है. अनुपमा कॉल पर उसकी मौजूदगी को महसूस करते हुए भावुक हो जाती है और बातचीत खत्म कर देती है. सपने में अनुज अनुपमा के साथ कितना प्यार तुम्हें करते हैं गाने पर डांस करता है. दूसरी तरफ आध्या अपनी नफरत दिखाने के लिए अनुपमा की तसवीर जला देती है.

अनुपमा से कटेगा इस किरदार का पत्ता

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स अनुज और अनुपमा के पुनर्मिलन की बात कर रहे है. यूजर्स का मानना है कि माया की तरह ही श्रुति का किरदार खत्म कर दिया जाएगा, ताकि अनुपमा और अनुज दोबारा मिल पाए. माया के भाग्य के समान श्रुति के कैरेक्टर को भी मार दिया जाएगा, जिसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से ऐसा कुछ कहा नहीं गया है. अब देखना है कि क्या सच में ऐसा होता है. क्या सच में श्रुति की मौत हो जाएगी या अनुज और उसकी शादी होगी. ये सब आने वाले एपिसोड में पचा चलेगा.

Also Read: Anupama: रूपाली गांगुली के शो में लौटा ये पुराना किरदार, वनराज-तोशू के उड़े होश, आएगा बड़ा ट्विस्ट

रूपाली गांगुली ने कही थी ये बात

रूपाली गांगुली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फैंस से रिक्वेस्ट किया कि वे आध्या से नफरत न करें. उन्होंने कहा कि हर कोई आध्या उर्फ ​​छोटी अनु से नाराज होगा, लेकिन बच्चे ऐसे ही होते हैं, खासकर आजकल के जेनरेशन. उन्होंने कहा कि जब आप उनसे कुछ भी कहते हैं, तो बच्चे चीजों को लेकर थोड़े अड़ियल हो जाते हैं, वे इसे बहुत इमोशनल रूप से लेते हैं और उस उम्र में वे एक निश्चित तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं और भावनात्मक रूप से भड़क उठते हैं. उन्होंने आगे सभी से अनुरोध किया कि वे आध्या से नफरत न करें.

जानें अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति अनुज को बताती है कि उनकी शादी उसके माता-पिता ने फिक्स कर दी है और कार्ड भेजा है. अनुज, श्रुति को अनुपमा के बारे में बताना चाहता है और फिर दोनों बात करने के लिए जाने लगते है. श्रुति उससे पूछती है कि वो क्या कहना चाहता है. जब अनुज बताने वाला होता है तो आध्या आ जाती है उनकी बात को काट देती है. अनुज भगवान से प्रार्थना करता है कि वह उसे वह रास्ता दिखाए जिससे वह उसे सच बता सके. आध्या अपने पिता को उसे सच बताने से रोकती है. हालांकि अनुज मन ही मन सोचता है कि उसे अपने अतीत और अनुपमा के बारे में श्रुति को सबकुछ बता देना चाहिए.

Also Read: Anupama: अनुज की बहन मुक्कू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अनुपमा छोड़ अब इस नये शो में आएगी नजर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola