Anupama: 2 साल बाद शो में वापसी के बाद इमोशनल हुए अनुपमा के बेटे समर, कहा- आखिरी तस्वीर हो सकती है

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Oct 2025 3:02 PM

विज्ञापन

सागेर पारेख ने शो अनुपमा को लेकर क्या कहा

Anupama: स्टारप्लस के शो अनुपमा में हाल ही में समर का किरदार निभाने वाले सागर पारेख की एंट्री हुई. उनके आने से सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट आ गया. अब लगता है कि एक्टर ने शो को छोड़ दिया है. उन्होंने रूपाली गांगुली संग आखिरी तसवीर शेयर कर सबको धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली के शो में हाल ही में समर बनकर सागर पारेख की एंट्री हुई. उनके आने से शो की टीआरपी बढ़ गई और दर्शक जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए. अब एक्टर ने शो में अपनी री-एंट्री को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया.

सागर पारेख ने 2 साल बाद शो में वापसी को लेकर बात की

सागर पारेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपमा के सेट से रूपाली गांगुली संग एक तसवीर शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, “लगभग दो-ढाई साल बाद… समर के किरदार में वापस आना… चाहे ये थोड़े समय के लिए ही क्यों न हो… घर लौटने जैसा लगता है. इमोशन्स, पुरानी यादें, एनर्जी… अनुपमा के सेट पर कदम रखते ही सब कुछ वापस आ गया. यह तसवीर रूपाली मैंम संग दो साल पहले ली गई आखिरी तस्वीर जैसा है और अब एक बार फिर, यह समर और अनुपमा की एक साथ आखिरी तस्वीर हो सकती है.”

क्या सागेर पारेख ने छोड़ा शो, राजन शाही को कुछ ऐसे दिया धन्यवाद

उन्होंने आगे रूपाली गांगुली संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की. एक्टर ने कहा, “@rupaliganguly आपके साथ काम करना हमेशा सम्मान की बात रही है. आपका समर्पण, आपकी एक्टिंग स्कील और अनुपमा के प्रति आपका प्यार… न सिर्फ मुझे, बल्कि लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेगा.” उन्होंने समर के किरदार को वापस लाने के लिए राजन शाही को भी धन्यवाद दिया. सागर ने लिखा, “rajan.shahi.543, @directorskutproduction और @starplus को हार्दिक धन्यवाद, भले ही कुछ पल के लिए ही सही. ऐसा लगा जैसे घर वापस आ गए हों.”

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: आर माधवन ने फिल्म में अजय देवगन के ससुर का रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी नर्वस था

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola