Anupama में विलेन बनकर अरहान खान की एंट्री पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- निश्चित रूप से उन्हें कास्ट…

Anupama: सीरियल अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. जहां इन-दिनों अनु और अनुज के इर्द-गिर्द कहानी घूम रही है. इसी बीच खबरें आई कि अरहान खान विलेन के रूप में एंट्री करेंगे. अब राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Anupama: अनुपमा इस समय टेलीविजन पर टॉप हिंदी शो में से एक है. इसमें रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं. यह शो 2020 में शुरू हुआ था और पिछले चार सालों से इसके दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जहां अनु को पहले एक हाउसवाइफ के रूप में देखा जा रहा था. वह अपने बच्चों का ख्याल रखती थी. हालांकि बीच में लीप आया और उसे एक बिजनेसवुमन के रूप में भी देखा गया. हाल ही में एक अपडेट आया था कि एक्टर अरहान खान शो में एंट्री करेंगे.
क्या अरहान खान अनुपमा में करेंगे एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरहान खान शो में एंट्री करने वाले थे और अनुपमा और अनुज की जिंदगी में कुछ तबाही मचा सकते थे. शो में उनकी धमाकेदार एंट्री की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, लेकिन क्या ये वाकई सच है? शो के निर्माता राजन शाही ने आखिरकार इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है. टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, राजन शाही ने कहा, ऐसे किसी भी रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है.
अरहान खान की एंट्री पर क्या बोले राजन शाही
निर्माता ने कहा कि ये अफवाहें बिल्कुल झूठी हैं और उन्हें नहीं पता कि अरहान कौन है. राजन शाही ने कहा, “उनके बारे में कभी नहीं सुना और हम निश्चित रूप से उसे कास्ट नहीं कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें कहां से आती हैं.” खैर, ऐसा लग रहा है कि अरहान खान रूपाली गांगुली के शो में एंट्री नहीं कर रहे हैं.
सुधांशु और मदालसा शर्मा ने क्यों सीरियल को कहा अलविदा
इस बीच, फिहलाल सीरियल की कहानी से ज्यादा स्टारकास्ट की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जहां बीते दिनों सुधांशु पांडे ने शो को छोड़ने का फैसला किया. एक्टर ने ड्रामा शो में अनु के एक्स हसबैंड वनराज की भूमिका निभाई. उन्हें अचानक शो से बाहर जाते देख फैंस सदमे में आ गए. सुधांशु पांडे के निकलने के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने भी शो छोड़ दिया. रूपाली गांगुली अभिनीत फिल्म में उन्होंने वनराज की दूसरी पत्नी काव्या शाह की भूमिका निभाई. अभिनेत्री ने कहा कि पिछले साल से ऐसा लग रहा था कि यह शो अब अनु, वनराज और काव्या के बारे में नहीं है. अभिनेत्री को ऐसा लगा जैसे उनके किरदार में कोई चिंगारी या मसाला नहीं बचा है.
Read Also- Anupama Twist: इस आरोप में तोशु को गिरफ्तार करवाएगी अनुपमा, अंकुश को सड़क पर लाएगा अनुज
Read Also- Anupama Twist: आशा भवन से तोशू और पाखी को धक्के मारकर बाहर निकालेगी अनु, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




