Anupama Twist: आशा भवन से तोशू और पाखी को धक्के मारकर बाहर निकालेगी अनु, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार को अनु अपने आशा भवन में उन्हें आश्रय देती है. तोशू और पाखी वहां कुछ चीजों को लेकर हंगामा करते हैं और अनु को परेशान करते हैं.

विज्ञापन

Anupama: शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है. सीरियल में अनुज, अनु और आध्या मिल गए है, लेकिन उनकी परेशानियां खत्म नहीं हो रही. दूसरी तरफ वनराज के अचानक गायब होने के बाद शाह हाउस में उथल-पुथल मच गया है. तोशू कुछ भी संभाल नहीं पा रहा और उसकी वजह से हर दिन नयी दिक्कतें आ रही है. तोशू जो आशा भवन को बेचने की कोशिश रहा था और अब वो खुद बेघर हो गया है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी और तोशू, आशा भवन में जाने से कतराते है, लेकिन मजबूरन उन्हें जाना पड़ता है. वहां जाकर शाह परिवार अलग कमरे और एयर कंडीशनर जैसी सुविधाओं की मांग करते हैं. हालांकि अनु उन्हें सख्त वॉर्निंग देती है कि अगर वो लोग अडजस्ट नहीं कर पा रहे तो, वो आशा भव छोड़कर जा सकते हैं.

पाखी और तोशू, आशा भवन में क्यों करेंगे हंगामा

अनु की वॉर्निंग के बाद भी तोशू और पाखी आशा भवन में खूब नौंटकी करेंगे. आधी रात को पाखी सीन क्रिएट करती है और कहती है वो यहां नहीं रह सकती. तोशू भी खराब खाने की शिकायत करता है. पाखी और तोशू के ड्रामा की वजह से सब कोई परेशान हो जाते हैं.

अब क्या करेगी अनुपमा

अनुपमा, पाखी और तोशू से कहती है कि वो आशा भवन छोड़कर जा सकते हैं. वो दोनों को याद दिलाती है कि उन्हें इस मुश्किल समय में जो आश्रय मिला है, इसके लिए उन्हें आभारी होना चाहिए. वो उन्हें किसी का भी अनादर नहीं करने के लिए कहती है. गुस्से में अनु दोनों का हाथ पकड़ कर आशा भवन से बाहर निकाल देगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी और तोशू, आशा भवन में जाने से कतराते है, लेकिन मजबूरन उन्हें जाना पड़ता है. वहां जाकर शाह परिवार अलग कमरे और एयर कंडीशनर जैसी सुविधाओं की मांग करते हैं. हालांकि अनु उन्हें सख्त वॉर्निंग देती है कि अगर वो लोग अडजस्ट नहीं कर पा रहे तो, वो आशा भव छोड़कर जा सकते हैं.