Anupama: अनुपमा पर अपनी ड्रेस जलाने का इल्जाम लगाएगी राही, प्रेम किस बात को लेकर होगा परेशान

Updated:
विज्ञापन

anupama

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनुपमा को बताती है कि वह द्वारका वापस चली जाएगी. राही उसे अपना बैग दिखाती है, जिसे पैक कर उसने रख लिया है. प्रेम ये देख लेता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही के कमरे में अनु पहुंचती है. अनु देखती है कि राही की ड्रेस मोमबत्ती के सामने लटकी होती है. वह जल्दी से उसके कपड़े को वहां से हटा लेती है. अनु ड्रेस को बचाने के बाद राहत की सांस लेती है. राही उसी समय कमरे में आती है और स्थिति को गलत समझती है. उसे लगता है कि अनु उसके ड्रेस को खराब करने की कोशिश कर रही है. वह उसके इरादों पर सवाल करती है.

अनुपमा को पैर में लगी चोट

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को टूटे हुए कांच से पैर में चोट लग जाती है और प्रेम उसकी मदद के लिए आता है. राही टूटे हुए कांच को जमीन से हटाने से मना कर देती है. प्रेम उसे हटाने के लिए आगे बढ़ता है और राही उसकी हेल्प के लिए आती है. माही को लगता है प्रेम कितना दयालु है. दूसरी तरफ परी की मॉडल रैंप वॉक के लिए नहीं आती. परी पेरशान हो जाती है. अनु उसे समझाती है कि वह खुद रैंप पर चल सकती है. हालांकि किंजल और तोशू उसे ऐसा करने से मना करते हैं.

राही ने बनाया अनुपमा से दूर जाने का प्लान

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा राही अपनी मां अनु से कहती है वह ऐसा कैसे कर सकती है. अनु उसे समझाती है कि वह ऐसा करने का कभी सपने में भी सोच नहीं सकती. राही उससे कहती है फाइनल में सिर्फ 24 घंटे बचे हुए है और वह इसके बाद द्वारका चली जाएगी. वह 10 लाख रुपये का पुरस्कार और ट्राफी लेकर देवारका चली जाएगी. राही अनु का अपना पैक किया हुआ बैग दिखाती है. प्रेम उन दोनों की बातें सुन लेता है. प्रेम दूर से राही का बैग देखता है और काफी दुखी हो जाता है. प्रेम जानता है कि राही, अनु के लिए क्या मायने रखती है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola