Anupama: अनु और वनराज की बेटी पाखी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, मुस्कान बामने को मिला शो में लीड रोल
muskan bamne
अनुपमा फेम मुस्कान बामने को फिर से टीवी पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. अक्सर फैंस उनके पोस्ट पर उनके नये शो को लेकर कमेंट में पूछते रहते हैं. अब मुस्कान के हाथ नया शो लगा है.
Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में पाखी का रोल मुस्कान बामने निभाती थी. जब शो में लीप आया तो मुस्कान ने राजन शाही के शो को अलविदा कह दिया. अब मुस्कान को एक शो में मुख्य रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया है. जी हां, मुस्कान को लीड रोल ऑफर हुआ है. हालांकि शो को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि अगर मेकर्स और मुस्कान के बीच शो को लेकर बात बन जाती है तो वह टीवी पर वापसी करती दिखेंगी.
नये शो में दिखेंगी मुस्कान बामने
बिग बॉस 18 फेम मुस्कान बामने के फैंस के लिए गुड न्यूज है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि, मुस्कान को कलर्स के एक शो में लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है. ये किरदार काफी शानदार होगा और उन्होंने जो किरदार निभाए हैं, उससे अलग होगा. ये एक ऐसा किरदार होगा जिसमें वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा को दिखा सकती है और अपने करियर को अगले लेवल पर ले जा सकती हैं.
बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने पर मुस्कान बामने ने क्या कहा था
बिग बॉस 18 का हिस्सा मुस्कान बामने थी. हालांकि कुछ हफ्ते बाद ही मुस्कान शो से बाहर निकल गई थी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शो में भाग लेने को लेकर कहा था, मुझे लगता है सलमान सर की वजह से शो को मैंने हां कहा. मैं उनकी बड़ी फैन हूं. ये एक ऐसा शो है जिसमें कोई व्याकुलता नहीं है. आप मुट्ठी भर लोगों के साथ होते हैं और पूरा सीजन उनके साथ बिताते हैं. ऐसे माहौल में आप एक व्यक्ति के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं. मैं अपनी फैमिली से कभी दूर नहीं रही हूं तो ये एक अच्छा अनुभव होगा.
Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…
Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार
Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










