Anupama: रोसी ने दे दिया बड़ा धोखा, क्या अब अनुपमा अकेले बचा पाएगी जया की जान?

Updated:
विज्ञापन
Anupama

अनुपमा / फोटो – यूट्यूब

Anupama: अनुपमा के सामने आई जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती. जहा एक तरफ जया की जान खतरे में है. वहीं रोसी के धोखे ने अनुपमा को अकेला छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Anupama: टीवी के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा’ में 1 अप्रैल 2026 का एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है. कहानी में इस समय ‘जया’ की जिंदगी दांव पर लगी है. वह एक ऐसी मुसीबत में फंस गई है जहां मौत का साया उस पर मंडरा रहा है. जैसे ही अनुपमा को इस बात की भनक लगती है, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है, लेकिन अनुपमा हार मानने वालों में से नहीं है. उसने ठान लिया है कि वह किसी भी कीमत पर जया को सही-सलामत वापस लेकर आएगी.

रोसी ने मुश्किल समय में अनुपमा को दिया धोखा

शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत होती है. सबको उम्मीद थी कि इस मुश्किल समय में ‘रोसी’ अनुपमा का साथ देगी, लेकिन रोसी ने अनुपमा की मदद करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद अनुपमा अकेली हो जाती है और उसके रास्ते और भी मुश्किल हो गए हैं. वक्त तेजी से निकल रहा है और अनुपमा के पास सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं है. दर्शकों के लिए यह देखना काफी इमोशनल होगा कि कैसे एक मां और एक दोस्त अकेले ही इस खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है.

जया की जान बचाएगी अनुपमा

जब सारी उम्मीदें खत्म हो जाती है तो, तभी अनुपमा के हाथ एक एक सुराग लगता है. यह सुराग सीधे उस जगह की ओर इशारा कर रहा है, जहां जया को छिपाकर रखा गया है. अनुपमा बिना डरे उस रास्ते पर निकल पड़ती है, लेकिन यह रास्ता खतरों से भरा होता है. आने वाले सीन में आपको जबरदस्त ‘रेस्क्यू ड्रामा’ देखने को मिलेगा, जहां अनुपमा जया को खोज लेती है, लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती है, जया की जान अभी भी खतरे में है.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: अनु-आर्या के प्यार के बीच विलेन की एंट्री, क्या अपनी बेटी को आर्या से दूर कर देंगे गोपाल और पुष्पा?

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola