Tumm Se Tumm Tak: अनु-आर्या के प्यार के बीच विलेन की एंट्री, क्या अपनी बेटी को आर्या से दूर कर देंगे गोपाल और पुष्पा?

तुम से तुम तक टीवी सीरियल
Tumm Se Tumm Tak: टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्या और अनु की खुशियों को लगी नजर, जहां एक तरफ आर्या शादी के सपने देख रहा है. वहीं दूसरी तरफ जालंधर ने अनु के माता-पिता के कान भरकर एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है.
Tumm Se Tumm Tak: जी टीवी का लोकप्रिय शो ‘तुम से तुम तक’ के नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. कहानी में जहां सब कुछ ठीक चल रहा था और फैंस आर्या-अनु की शादी का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब एक ऐसा खतरनाक मोड़ आने वाला है, जो सब कुछ बदल कर रख देगा. शो का नया प्रोमो साफ इशारा कर रहा है कि आर्या और अनु के प्यार के बीच अब खतरे का साया मंडरा रहा है. एक तरफ जहां आर्या अपने भविष्य को लेकर बेहद खुश है, वहीं दूसरी तरफ एक पुरानी दुश्मनी उनके रिश्ते को तोड़ने के लिए तैयार है.
शादी का सपना सजाता हुआ आर्या
प्रोमो में दिखाया गया है कि आर्या अपनी ही दुनिया में खोया हुआ है. वह अनु के साथ बिताए हर प्यारे पल को याद कर मुस्कुरा रहा है और उसे पूरा भरोसा दिलाता है कि बहुत जल्द पूरी दुनिया को उनकी शादी और रिश्ते के बारे में पता चल जाएगा. आर्या की बातों में एक सच्चा वादा और अपनी मंजिल को पाने का गहरा यकीन झलकता है. वह अनु के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं है कि उसकी पीठ पीछे कोई गहरा जाल बुना जा रहा है.
जालंधर की होगी एंट्री
कहानी में असली टेंशन तब शुरू होती है जब विलेन जालंधर की एंट्री होती है. वह अपना चेहरा छिपाकर एक अनजान शख्स बनकर अनु के माता-पिता, गोपाल और पुष्पा के पास पहुंचता है. जालंधर उन्हें डराते हुए कहता है कि अगर अपनी बेटी की भलाई चाहते हो, तो उसे आर्या से बचा लो. वह उनके मन में यह शक डाल देता है कि आर्या अनु को धोखा देने वाला है. यह सुनते ही अनु के माता-पिता बुरी तरह घबरा जाते हैं और उनके मन में आर्या के प्रति फिर से अविश्वास पैदा होने लगता है.
क्या जालंधर के जाल में फंसेंगे माता-पिता?
जालंधर की यह चाल बहुत खतरनाक है क्योंकि वह आर्या पर सीधा वार करने के बजाय, उन लोगों का भरोसा तोड़ रहा है जो उसके सबसे करीब हैं. ऐसे में गोपाल और पुष्पा ने बहुत मुश्किल से आर्या पर विश्वास करना शुरू किया था, लेकिन जालंधर की चेतावनी ने उनकी नींद उड़ा दी है. अब सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या अनु के माता-पिता जालंधर की बातों में आकर आर्या से अनु को दूर कर देंगे, या फिर आर्या और अनु का अटूट प्यार इस साजिश को नाकाम कर देगा.
यह भी पढ़ें: Tumse Tum Tak: अनु के पास पहुंचा आर्या, पुष्पा के वीडियो कॉल ने मचाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




