Anupama: मनीष नागदेव ने लीप के बाद तोशु की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सही टोन ढूंढने…

Updated:
विज्ञापन
Anupama: मनीष नागदेव ने लीप के बाद तोशु की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सही टोन ढूंढने…

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया है. जिसके बाद नए तोशु के रूप में मनीष नागदेव की एंट्री हुई है. उन्होंने अब अपने किरदार को लेकर बात की है.

विज्ञापन

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी और स्टोरीलाइन से दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता. हाल ही में शो में 5 साल का लीप आया, जिसके बाद कई स्टारकास्ट ने सीरियल को अलविदा कहा और नई एंट्रीज हुई. अनुपमा में नए तोशु के रूप में अभिनेता मनीष नागदेव की एंट्री हुई है. उन्होंने रूपाली गांगुली और राजन शाही संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

15 साल के लीप के बाद तोशु का किरदार निभाने पर क्या बोले मनीष

मनीष नागदेव ने कहा कि वह तोशु के किरदार को स्क्रीन पर स्वाभाविक और सहज महसूस कराने से पहले उसे समझने में काफी समय लगाते हैं. लीप को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि 15 साल का टाइम जंप एक शानदार कदम है. दर्शकों को निश्चित रूप से नई कास्ट और ताजा कंटेंट पसंद आएगा. राजन सर और क्रिएटिव टीम ने वास्तव में आकर्षक चीज तैयार की है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.

रूपाली गांगुली को लेकर क्या बोले मनीष

अपनी ऑनस्क्रीन मां रूपाली की तारीफ करते हुए, अभिनेता ने कहा, “रूपाली जी वास्तव में उस सफलता की हकदार हैं, जो उन्होंने हासिल की है. वह अविश्वसनीय रूप से मेहनती और प्रेरणादायक है और मैं उनकी एक्टिंग की तारीफ करता हूं. वह बहुत सहयोगी रही हैं, अक्सर मेरे डायलॉग्स के लिए सही टोन ढूंढने में मेरी मदद करती हैं.”

तोशु को लेकर क्या बोले मनीष

शो में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में पूछे जाने पर, मनीष ने कहा, ”अनुपमा’ में शामिल होने का यह बिल्कुल सही समय था, खासकर जब से यह भारत में नंबर 1 शो है. मेरा किरदार तोशु काफी पॉपुलर है और शाह हाउस का महत्वपूर्ण सदस्य है और इतनी पसंदीदा भूमिका में कदम रखना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों है.

Also Read- Anupama Twist: आध्या के वापस आने से सबसे ज्यादा डरा ये इंसान, बा ने राही को बताया अशुभ

Also ReadAnupama Twist: राही के पास फूट-फूटकर रोएगी अनु, सिर्फ 1 शर्त की वजह से घर लौटने के लिए राजी होगी आध्या

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

मनीष नागदेव ने कहा कि वह तोशु के किरदार को स्क्रीन पर स्वाभाविक और सहज महसूस कराने से पहले उसे समझने में काफी समय लगाते हैं. लीप को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि 15 साल का टाइम जंप एक शानदार कदम है. दर्शकों को निश्चित रूप से नई कास्ट और ताजा कंटेंट पसंद आएगा. राजन सर और क्रिएटिव टीम ने वास्तव में आकर्षक चीज तैयार की है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.