Anupama Maha Twists: डांस प्रतियोगिता में इस शख्स ने जीत का किया दावा, अनुपमा या राही कौन हारने के बाद जमीन छूकर कहेगा सॉरी

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2025 6:33 PM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. जिसमें ताल से ताल डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाता है. राही अपनी जीत का डंका चारो ओर फैलाती है और डांस रानियों को हारा हुआ कहती है. हालांकि जो भी ये कॉम्पिटिशन हारेगा, उसे जमीन छूकर माफी मांगती होगी.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. टीआरपी चार्ट पर सीरियल अक्सर टॉप 1 में अपनी जगह बनाए रखता है. कहानी डांस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की ओर आगे बढ़ रही है. जिसमें राही और अनुपमा की टीमों के बीच फेस-ऑफ होना है. यह एक ट्विस्ट के साथ आती है, जिसमें जो भी टीम हारती है, उसे अपनी नाक जमीन पर लगाकर माफी मांगनी होगी.

अनुपमा की टीम के खिलाफ पाखी ने रची साजिश

अनुपमा के चल रहे ट्रैक में, पाखी अनुपमा की टीम के खिलाफ साजिश रचती है, जिससे अनीता गिर जाती है और परफॉर्म नहीं कर पाती. हालांकि तभी देविका की वापसी होती है. जिससे अनु सुपर एक्साइटेड हो जाती है. वह डांस रानियों में अनीता की जगह लेने के लिए आगे आती है. यह देखकर राही को गुस्सा आता है और वह अंदर ही अंदर जलती है.

ताल से ताल डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ शुरू

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, ताल से ताल डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आखिरकार शुरू हो गया है. एंकर मंच पर आते हैं और प्रेस के सामने घोषणा करते हैं कि फिनाले में कई राउंड होंगे. साथ ही ढेर सारी मस्ती और एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगेगा. इसके बाद वह राही की टीम का स्वागत करते हैं और उसके बाद अनुपमा की डांस रानियों का.

राही अपनी जीत के लिए है ओवर कॉन्फिडेंट

जैसे ही अनुपमा और राही अपनी टीमों के साथ एंटर करती हैं और मीडिया के सामने खड़ी होती हैं. राही अनुपमा से कहती है कि टीम में आखिरी समय में बदलाव स्वीकार्य नहीं हैं. इस पर अनुपमा जवाब देती है कि यह उनका अंदरूनी मामला है. यह सुनकर राही अपनी मां को ओवर कॉन्फिडेंट कहती है. जल्द ही, मीडिया सवाल पूछने लगती है और एक पत्रकार राही से पूछता है कि क्या वह जीत को लेकर आश्वस्त हैं. राही निडरता से जवाब देती है कि वे पहले ही जीत चुके हैं, डांस रानियां एलिमिनेशन के कगार पर हैं.

राही और अनुपमा की टक्कर देखकर आयोजक ने कही ये बात

राही और अनुपमा की टक्कर देखकर, आयोजक कहता है कि इस मां-बेटी की जोड़ी के दिलों में कॉम्पिटिशन की चिंगारी है और अब बस उन चिंगारियों को आग में बदलना बाकी है. इसी बीच, एंकर एक नया मोड़ लाते हुए कहता है कि अंतिम उड़ान भरने वाली है, सभी अपनी सीटबेल्ट बांध लें. वह उन्हें चेतावनी देता है कि एक तूफान आने वाला है. राही और अनु में से ये प्रतियोगिता कौन जीतेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन उससे पहले शो में जरूर जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आएंगे.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, विदेशों में मिला ऐसा रिस्पांस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola