Anupama Maha Twists: कुणाल-केतन करेंगे ये घिनौना काम, अनु पर ये आरोप लगाएगी राही, डांस प्रतियोगिता जीतने पर मिलेंगे 50 लाख की प्राइज मनी

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2025 1:43 PM

विज्ञापन

राही अनुपमा फोटो- ट्विटर

Anupama Maha Twists: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि राही और अनु के बीच झगड़ा हो जाएगा. डांस प्रतियोगिता के आयोजक इसे रिकॉर्ड करके शो को नंबर वन बनाने का घिनौना षडयंत्र रचेंगे. वहीं जीतने वाली टीम को 50 लाख की प्राइज मनी मिलेगी.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त थे. जहां मां-बेटी के बीच भिड़ंत देखने को मिल रहा है. दोनों टीम फिनाले जीतने के लिए घर से निकलते हैं. प्रेम को लगता है कि राही अति-आत्मविश्वासी हो रही है. हालांकि फिर भी वह राही को सफल देखना चाहता है. लीला अनुपमा को दही-शकर देती है और टीम को आशीर्वाद देते हुए उनकी जीत की कामना करती है.

अनुपमा और राही की इस वजह से होगा आमना सामना

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि वेन्यू पर पहुंचते ही होस्ट कुणाल अनुपमा, राही और दिल्ली की टीम का परिचय कराते हैं. राही देविका को देखकर हैरान रह जाती है और अनुपमा से कहती है कि वह आखिरी समय में टीम के किसी सदस्य की अदला-बदली नहीं कर सकती. अनुपमा राही को अपने काम से काम रखने के लिए सख्ती से कहती है.

राही प्रेस के सामने करेगी सनसनीखेज खुलासा

कुणाल और केतन फाइनलिस्ट से बातचीत करने के लिए मीडिया को लाते हैं. राही प्रेस के सामने पूरे विश्वास के साथ दावा करती है कि वह जीतेगी. अनुपमा की टीम के बारे में पूछे जाने पर, वह दावा करती है कि वे बाहर हो जाएंगे. मीडिया उसे एक्सप्लेन करने के लिए कहते हैं, वह कहती है कि किसी नए सदस्य को लाना नियमों का उल्लंघन है. अनुपमा जवाब देती है कि यह फैसला आयोजकों का है, राही का नहीं. दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है.

कुणाल और केतन करेंगे ये घिनौना काम

इस बीच, केतन और कुणाल डांस प्रतियोगिता की रेटिंग बढ़ाने के लिए चुपके से सभी झगड़े रिकॉर्ड कर लेते हैं. वह उसे ऑनएयर करने की भी सोचते हैं. अनुपमा की टीम आयोजकों से मौका मांगती है. हालांकि राही अनुपमा पर हेराफेरी का आरोप लगाती है. सबके जाने के बाद कुणाल और केतन जश्न मनाते हैं और कहते हैं कि यह एपिसोड उनके शो को नंबर वन बना देगा.

डांस प्रतियोगिता जीतने वाले को मिलेंगे 50 लाख की प्राइज मनी

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि डांस चैंपियनशिप की शुरुआत होस्ट की ओर से की जाती है. वह अनाउंस करते हैं कि आज की प्रतियोगिता सिर्फ टीमों के बीच नहीं, बल्कि रिश्तों के बीच भी है, जिसमें एक तरफ मां और दूसरी तरफ उसकी बेटी है. होस्ट बताते हैं कि सभी कलाकार भगवान गणेश के लिए एक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद होस्ट बताते हैं कि श्री आहूजा ने पुरस्कार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी नये शख्स की एंट्री, मिहिर के गले लग जाएगी नोइना, तुलसी को देख परी बदल देगी अपना प्लान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola