Anupama Maha Twist: अनुपमा का दामाद एक कपल को उतारेगा मौत के घाट? रजनी अपने चालाक बेटे के साथ मिलकर बनाएगी मास्टरप्लान
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2025 1:05 PM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण, प्रेम को फंसा देता है और उसे पुलिस पकड़ कर ले जाती है. पुलिस स्टेशन राही और अनुपमा आती है. राही को प्रेम बताता है कि उसने कुछ भी नहीं किया है. दूसरी तरफ रजनी को लेकर मोटी बा पराग से बात करती है.
Anupama Maha Twist: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, वरुण के साथ कार में होता है. दोनों आपस में बातें करते होते हैं. वरुण उसे बताता है कि वह पॉलिटिशियन बनना चाहता है. दोनों बातें करते होते हैं तभी वरुण कार की स्पीड बहुत फास्ट कर देता है. प्रेम उसे स्पीड स्लो करने के लिए कहता है. तभी वरुण की कार एक बाइक पर बैठे कपल को टक्कर मार देता है और वह दोनों नीचे गिर जाते हैं. प्रेम उसे कार रोकने के लिए कहता और वरुण इस बात के लिए मना कर देता है. प्रेम जबरन कार रोकता है और उस कपल की मदद करता है.
प्रेम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण के कार के सामने लोगों की भीड़ लग जाती है. भीड़ दोनों से पूछती है कि गाड़ी कौन चला रहा था और वरुण, प्रेम का नाम ले लेता है. प्रेम को भीड़ पीटने लगती है. दूसरी तरफ राही को पुलिस फोन कर बताती है कि उसके पति को हिट-एंड-रन केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, कोठारी हाउस में पराग से मोटी बा पूछती है कि रजनी अमीर कैसे हो गई. वह उसे रजनी के बारे में सबकुछ गौतम से छिपाने के लिए कहती है. पराग कहता है कि उसकी वजह से उसने रजनी को धोखा दिया. मोटी बा कहती है कि उस समय रजनी के पास कुछ नहीं था.
वरुण का सारा सच आएगा सामने
पुलिस स्टेशन अनुपमा और राही पहुंचती है. प्रेम उन्हें बताता है कि उसने कुछ नहीं किया. तभी रजनी भी वहां पर आती है और वरुण से मिलती है. वह वरुण से बात करती है और पूछती है कि पूरी सच्चाई बताए. वरुण सच नहीं बोलता. रजनी उसे थप्पड़ मारती है और जिसके बाद वरुण सब सच पुलिस के सामने बोल देता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वरुण, अनु से माफी मांगता है और वह उसे माफ कर देती है. रजनी अपने बेटे को अनु के चॉल में रहकर बेसिक बातें सीखने के लिए कहती है. रजनी अपने बेटे को बताती है कि जब चॉल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट सफल हो जाएगा तो उनके पास बहुत सारे पैसे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










