Anupama के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस सफर का हिस्सा होना मेरे लिए बहुत खास है

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2025 10:13 AM

विज्ञापन

अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा दर्शकों का पांच साल से फेवरेट बना हुआ है. शो ने पांच साल पूरे कर लिए हैं. शो का हिस्सा बनने पर प्रेम यानी शिवम खजूरिया ने बात की. उन्होंने कहा कि जिस किरदार को मैं निभा रहा हूं, उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ की लोकप्रियता इतनी है कि ये हर बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहता है. ‘अनुपमा’ अपने पहले एपिसोड से ही घर-घर की पसंद बन चुकी है. दर्शकों की कहानी ने दर्शकों को शो से जोड़े रखा है. राजन शाही के शो को हाल ही में पांच साल हो गए. शो के पांच साल पूरे होने पर प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने बात की. शो को लेकर बात करने पर शिवम ने कहा, “सच कहूं तो बहुत अच्छा लगता है कि अनुपमा ने 5 साल पूरे कर लिए हैं.

अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर शिवन खजूरिया ने कही ये बात

शिवम खजूरिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ”अक्सर शो इतने लंबे समय तक हर उम्र के लोगों से इतना गहरा जुड़ाव नहीं बना पाते, इसलिए इस सफर का हिस्सा होना मेरे लिए बहुत खास है. जिस किरदार को मैं निभा रहा हूं, उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. आज भी जब मैं सेट पर जाता हूं तो ऐसा लगता है जैसे रोज कुछ नया सीख रहा हूं दर्शकों से मिला प्यार ही हमारी असली ताकत है.” आगे उन्होंने कहा, “ये वक्त हमारे लिए बहुत खास है. जैसे हम गणेश चतुर्थी मना रहे हैं, वैसे ही शो की ये बड़ी उपलब्धि भी मना रहे हैं. जिस तरह यह त्योहार नई शुरुआत और खुशियां बांटने का प्रतीक है, उसी तरह मैं चाहता हूं कि अनुपमा आने वाले कई सालों तक लोगों की जिंदगी में खुशी और प्रेरणा लाता रहे.”

अनुपमा में क्या दिखाया गया

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को अपने हाथ से भगवान गणेश की मूर्ति बनाते देखकर डांस रानियां हैरान हो जाती है. अनु उन्हें बताती है कि अनुज ने उसे मूर्तियां बनाना सिखाया था. दूसरी तरफ सरिता इस बात से परेशान होती है कि आयोजक उसे टीम का हिस्सा बनने देंगे या नहीं. अनिता के पैर में चोट लग गई है और इस वजह से वह डांस कर पाएगी. उसी वक्त देविका की एंट्री होती है और अनु खुश हो जाती है. अनु कहती है कि उसे जब भी जरूरत होती है तब देविका आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: अनु की जिंदगी में विलेन बनेगी ये शख्स, ये पुराना किरदार फिर से लौटा, फिनाले से पहले टूटेगा अनीता का पैर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola