Anupama छोड़ते ही अनुज के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस कुकिंग रियालिटी शो में आएंगे नजर, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Rajan Shahi reacts on Gaurav Khanna cast as anuj

अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर

Anupama: गौरव खन्ना ने राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा छोड़ दिया है. एक्टर के जाने से फैंस काफी दुखी हो गए थे. हालांकि अब एक्टर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा इन-दिनों सुर्खियों में है. एक के बाद एक कई स्टार्स ने सीरियल को अलविदा कह रहे हैं. सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा के बाद गौरव खन्ना ने भी अनाउंस किया कि वह शो छोड़ चुके हैं और कभी वापस नहीं आएंगे. उनके अचानक जाने से फैंस दुखी हो गए. हालांकि अनुपमा के बाद एक्टर अब नए शो में धमाल मचाएंगे.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में नजर आएंगे गौरव खन्ना

गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में नजर आएंगे. इसमें एक्टर अपने कुकिंग स्टाइल से दर्शकों को इम्प्रेस करेंगे.रियालिटी शो का धमाकेदार प्रोमो मेकर्स की ओर से शेयर किया गया. वीडियो की शुरुआत फराह खान से होती है. वह गौरव खन्ना के बगल में खड़ी होकर प्रतियोगियों को एक डिश बनाने का निर्देश देती है. हालांकि डिश ऐसा अजीबो-गरीब है कि हर कोई चेहरा बनाता है.

गौरव खन्ना को नए रियालिटी शो में देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का नया प्रोमो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह हमारा अनुज वापस आ गया है.. अब उनका 2.0 वर्जन देखने को मिलेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”यह रियालिटी शो तो देखना ही पड़ेगा.” फराह खान के साथ गौरव खन्ना क्या मजा आने वाला है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हाय मेरा दिन बन गया. कितना स्मार्ट लग रहा है गौरव… भाई सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जीतकर ही आना.”

गौरव खन्ना इन शोज का रह चुके हैं हिस्सा

गौरव खन्ना ने साल 2005 में सिद्धांत के साथ छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था. वह आज टीवी इंडस्ट्री के हाईऐस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. ‘ये प्यार ना होगा कम’ और ‘प्रेम या पहेली – चंद्रकांता’ जैसे शो से अपनी पहचान बनाने के बाद अभिनेता ने साल 2021 में राजन शाही की अनुपमा में एंट्री की थी. यहां उनकी और रूपाली गांगुली की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई.

Also Read- Celebrity MasterChef Promo: टीवी के ये 8 स्टार्स अपनी कुकिंग से शो में लगाएंगे मसालेदार तड़का, देखें प्रोमो VIDEO

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola