Anupama 11 March: अनुपमा की फिर से शाह हाउस में एंट्री, काव्या को घर से जाने के लिए कह दिया वनराज ने!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, जीके को बताता है कि किंजल की तबीयत ठीक नहीं है. वो बहुत बेचैन होता है.
Anupama 11 March Episode: स्टार प्लस का शो ‘अनुपमा’ (Anupama) के सामने दूसरे शोज के लिए मुश्किल है. इस साल की 9वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में फिर से अनुपमा का दबदबा कायम है. अनुपमा और अनुज चाहकर साथ में रह नहीं पा रहे. अनु किंजल की प्रेग्नेंसी को लेकर उलझ गई है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, जीके को बताता है कि किंजल की तबीयत ठीक नहीं है. वो बहुत बेचैन होता है. अनुज उनसे कहता है कि क्या होगा यदि उसकी किस्मत ने उसके साथ फिर से कोई खेल खेला तो. इसपर जीके कहते है विश्वास बनाए रखो सब ठीक होगा. इधर पारितोष शाह हाउस में अनु से कहता है कि उसे बच्चा नहीं चाहिए. इसपर वो गुस्सा हो जाती है और उसे समझाती है.
वनराज और बा अनुपमा को किंजल के ठीक होने तक घर पर ही रहने के लिए कहते है. बाबूजी और समर इस बात पर अनु का साथ देते है और कहते है कि इसका फैसला सिर्फ वही कर सकती है. वनराज कहता है कि अनुपमा चुप है क्योंकि वह भी स्थिति को समझ रही है. वो अनु से जल्दी फैसला करने को कहता है.
अनुपमा के शाह हाउन में रहने पर काव्या, वनराज से भिड़ जाती है. वनराज, काव्या को घर छोड़ने के लिए कहता है अगर उसे अनुपमा के वहां रहने में कोई प्रॉब्लम है तो. अनुज जान जाता है कि अनु शाह हाउस में रहने का फैसला कर रही है. अनुड उससे वादा लेता है कि वो उसके लिए भी समय निकाल लेगी. अनु उससे ये वादा करती है.
अब तक आपने देखा कि अनुज और अनुपमा डेट पर जाने वाले होते है, तभी किंजल अनु को साथ में डॉक्टर के पास चलने के लिए कहती है. अनु उसे मना नहीं कर पाती. इधर शाह हाउस में बा और वनराज उसके वहां रहने पर अड़ जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




