Dawood Ibrahim के साथ जब अमिताभ बच्चन ने मिलाया था हाथ! मिनटों में वायरल हो गई थी तसवीर, आप भी देखें

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Dec 2023 4:43 PM

विज्ञापन

अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कुछ साल पहले बिग बी की एक तसवीर वायरल हुई थी. दावा किया जा रहा है कि जो शख्स बिग बी के साथ खड़ा है, वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है. आइये जानते हैं फोटो वाला शख्स कौन हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की अफवाहे फैलती रहती हैं. जिनपर कुछ लोग यकीन कर लेते हैं, तो कुछ इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाते हैं. कई बार तो हम जो अपनी आंखों से देखते है, वो भी सच नहीं होती, क्योंकि एडिटेड तसवीर अब आम हो चुकी है. हालांकि सोशल मीडिया के जमाने में हम हर तसवीर को शेयर करते हैं, बिना उसकी प्रमाणिकता जानें. कुछ साल पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था. जहां बिग बी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इसमें वह एक शख्स से हाथ मिलाते नजर आ रहे थे. दावा किया जा रहा था कि तस्वीर में दिग्गज अभिनेता के साथ दिख रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है. आइये जानते हैं वायरल तसवीर के पीछे की सच्चाई क्या है.

क्या दाऊद के साथ अमिताभ बच्चन ने मिलाया था हाथ

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में अमिताभ बच्चन को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वह मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ हाथ मिला रहे हैं. तसवीर के सामने आने के बाद फैंस उनकी आलोचना करने लगे और अजीबो-गरीब कमेंट किया. बाद में बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा, “भाई, यह फोटो मेरे पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की है.” अभिषेक ने जिस शख्स को जवाब दिया, बाद में उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया. बताया जा रहा है कि यह फोटो 2010 की है.

undefined

डॉन दाऊद इब्राहिम अस्पताल में है भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कथित तौर पर पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अटकलें हैं कि जहर के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि दाऊद इब्राहिम को अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. 1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कथित तौर पर दशकों से पाकिस्तान में है. भारतीय अधिकारी अक्सर कहते रहे हैं कि उनका मानना ​​है कि इब्राहिम कराची के पॉश इलाके क्लिफ्टन में रहता है, लेकिन पाकिस्तान अक्सर अपने देश में उनकी मौजूदगी से इनकार करता रहा है.

Also Read: माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था Dawood Ibrahim का दिल, जानें और किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है नाम

अमिताभ बच्चन के प्रोजेक्ट्स

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ को हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म गणपथ में देखा गया था. वह अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा, उनकी झोली में कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 भी है. वह फिलहाल क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola