Rishi Sunak को ब्रिटेन का PM चुने जाने पर अमिताभ बच्चन ने जाहिर की खुशी, लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा

दीपावली के मौके पर भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर आयी. भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री होंगे. इस खबर पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है.
दिवाली के शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष के लिए एक दिल खुश करने वाली खबर आई. जहां कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचने जा रहे हैं. उन्हें 24 अक्टूबर को गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता के रूप में निर्विरोध चुना गया था. इसी बीच अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजनेता की सराहना की है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. एक्टर हर मुद्दे पर अपनी राय रखते है. ऐसे में जब भारतीय मूल का शख्स ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तो बिग बी का रिएक्शन आना लाजमी है. जिसके बाद एक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव की सराहना की. बिग बी के ट्वीट में लिखा था, “टी 4449 – भारत माता की जय…अब ब्रिटेन के पास मातृभूमि (एसआईसी) से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है.”
T 4449 – Bharat mata ki Jai 🚩🚩🚩
Now the UK finally has a new Viceroy as its Prime Minister from the Mother Country .. 🇮🇳— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 24, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं. ब्रिटिश भारतीयों के जीवंत सेतु को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं. हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है.
पूर्व निवेश बैंकर और ऑक्सफोर्ड तथा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पटन में हुआ था. सुनक के पिता यशवीर सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं जबकि उनकी मां ऊषा सुनक फार्मासिस्ट हैं. सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ था. हालांकि सुनक के पिता का जन्म केन्या और मां तंजानिया में जन्मीं हैं. 2015 में यॉर्कशायर के टोरी गढ़ रिचमंड से संसद सदस्य चुने गए थे और फिर वह जल्द ही कनिष्ठ मंत्री से वित्त मंत्री के पद तक पहुंच गए. सुनक की दो बेटियां -कृष्णा और अनुष्का हैं. सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति तथा लेखक सुधा मूर्ति की बेटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










