रियल ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी परफेक्ट पिता हैं अमिताभ बच्चन, यकीन नहीं होता तो देखें ये फिल्म

Updated:
विज्ञापन
रियल ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी परफेक्ट पिता हैं अमिताभ बच्चन, यकीन नहीं होता तो देखें ये फिल्म

#80saalbemisaalbachchan बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे पिता भी है. एक्टर ने कई मौके पर इसको साबित भी किया है. एक्टर ने रील लाइफ में भी कई फिल्मों में एक आदर्श पिता का रोल निभाया है, जो दर्शकों के लिए इंस्पिरेशन रहा है.

विज्ञापन

#80saalbemisaalbachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताते दिखाई देते है. एक्टर का उनके बेटे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ खास बॉन्डिंग है. वह सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते रहते है, जिसे देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हो जाते है. अमिताभ बच्चन रियल में ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी एक आदर्श पिता है. उन्होंने ऑनस्क्रीन कई फिल्मों में पिता की भूमिका निभाई है, जिन्होंने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है.

बागबान में बिग बी के रोल ने सबको किया था इमोशनल

सबसे लोकप्रिय पारिवारिक फिल्मों में से एक, बागबान में अमिताभ बच्चन ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म में वह और उनकी पत्नी पूजा के 4 बच्चे थे. दोनों बड़े प्यार से चार बेटों की परवरिश करते हैं. हालांकि, बाद में उनके बच्चे दोनों को अलग कर देते हैं और दोनों के प्यार के संघर्ष को दिखाया गया है. बाद में उन्हे गोद लिए हुए उनके बेटे सलमान खान अपने पिता को भगवान की तरह पूजता है. दोनों पति-पत्नी कुछ दिन उनके साथ रहते है. बाद में बिग बी की किताब छपती है और दोनों दंपत्ति एक साथ सुखी से जीवन जीते है.

वक्त

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभाते है. ये ऐसी फिल्म की कहानी होती है, जिसमें बेटा कुछ नहीं करता है और वह अपने पिता पर निर्भर रहता है. बाद में बिग बी को कोई बीमारी हो जाती है और वह अपने बेटे को पैरों पर खड़ा करने के लिए उसे अलग कर देते हैं. बाद में जब उसका बेटा अपने बल पर कुछ करता है, तब बिग बी की मृत्यू हो जाती है और बेटा अपने पिता को हमेशा याद करता है.

Also Read: आखिर कैसे टूट गया अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता, इस फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे से कभी नहीं की बात
सूर्यवंशम

इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को जिम्मादार पिता के रूप में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी में देखा जा सकता है कि ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह अपने सबसे छोटे बेटे हीरा को उसकी निरक्षरता के कारण घृणा करता है. हालांकि, बाद में हीरा खूब मेहनत करता है और अपने पिता के नाम पर एक अस्पताल खोलता है. अंदर ही अंदर भानु प्रताप के दिल में भी बेटे के लिए प्यार छुपा होता है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola