आखिर कैसे टूट गया अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता, इस फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे से कभी नहीं की बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Oct 2022 7:36 AM
अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को आज भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. दोनों ने कई फिल्मों में एक दूसरे संग रोमांस किया है. हालांकि आज भी दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनका रिश्ता टूटा तो कैसे...दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि इन्होंने एक दूसरे के साथ दोस्ती का भी रिश्ता नहीं रखा.
#80saalbemisaalbachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है. आज उनका जन्मदिन है. उन्होंने अपने कैरियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है, जो आज भी दर्शकों के दिलों दिमाग में जिंदा है. एक्टर का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा, लेकिन रेखा के साथ उनका एक अलग ही रिश्ता था. दोनों की जोड़ी फैंस को सुपरहिट लगती थी. आज भी जब कोई अवॉर्ड फंक्शन में दोनों आते हैं, तो फैंस की नजरें उन्हीं पर टिकीं रहती है. सभी के मन में बस एक ही ख्याल रहता है कि दोनों का रिश्ता टूटा तो कैसे…दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि इन्होंने एक दूसरे के साथ दोस्ती का भी रिश्ता नहीं रखा.
अमिताभ बच्चन और रेखा की पहली मुलाकात ‘दो अनजाने’ के सेट पर हुई थी. इस दौरान अमिताभ बच्चन की शादी जया के साथ हो चुकी थी. कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों ने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों एक दूसरे से रेखा की दोस्त के बंगले पर मिले थे. अपनी दूसरी फिल्म गंगा की सौगंध, रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते ने मीडिया का खूब ध्यान खींचा. एक इंटरव्यू में, सिलसिला निर्देशक, यश चोपड़ा ने रेखा और अमिताभ बच्चन के एक-दूसरे को डेट करने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान डरे हुए थे, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें उनके रोल अजीब थे. जहां जया उनकी पत्नी थीं, रेखा उनकी प्रेमिका थीं और वे साथ काम कर रहे थे तो कुछ भी हो सकता था.
अमिताभ बच्चन और रेखा के सिलसिला की शूटिंग पूरी करने के बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी. इसके पीछे एक कारण यह था कि रेखा ने कथित तौर पर अमिताभ बच्चन से शादी करने के लिए कहा, क्योंकि वह अपने जीवन में दूसरी महिला नहीं कहलाना चाहती थीं. हालांकि अमिताभ बच्चन उस वक्त पत्नी जया को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.
Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन-जया की लवस्टोरी, पहली नजर में दोनों को हो गया था प्यार
रेखा ने बाद में मुकेश अग्रवाल के साथ अरेंज्ड सेट अप में शादी कर ली. साल 1990 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली. कुछ महीनों बाद रेखा को पता चला कि मुकेश अग्रवाल मानसिक रूप से बीमार हैं और बाद में उन्होंने रेखा के दुपट्टे से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










