ePaper

आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की दिखाई फोटोग्राफी स्किल, होने वाली सासु मां ने किया ये कमेंट

Updated at : 07 Jan 2022 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की दिखाई फोटोग्राफी स्किल, होने वाली सासु मां ने किया ये कमेंट

आलिया भट्ट और रणबीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है. दोनों अक्सर एक साथ घूमते स्पॉट किए जाते है. काफी समय तक छुपाने के बाद दोनों ने अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. अब आलिया ने खुलमखुला रणबीर को अपना बॉयफ्रेंड तक कह दिया है.

विज्ञापन
undefined

आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के प्यार में पागल है. दोनों बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है. काफी समय तक छुपाने के बाद दोनों ने अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. हाल ही में दोनों एक साथ नया साल मनाने साउथ अफ्रीका भी गए थे. जहां से उनकी कुछ तसवीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर किया है.

undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी कुछ क्यूट फोटोज फैंस के साथ शेयर किया है. ये फोटो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. इन तसवीरों के साथ अदाकारा ने काफी स्पेशल कैप्शन लिखा. चुलबुली आलिया ने पहली बार रणबीर को ‘बॉयफ्रेंड’ बताया. आलिया ने फोटो के साथ लिखा, “कैज़ुअली फ्लेक्सिंग माई बॉयफ्रेंड फोटोग्राफी स्किल”. यह पहली बार है जब आलिया ने रणबीर के साथ अपने प्यार का खुलमखुला इजहार किया है.

undefined

आलिया भट्ट इन फोटो में नो-मेकअप लुक में दिखाई दे रही है. जिसके साथ ही वह अपनी डिंपल को फ्लॉन्ट कर रही है. फैंस उनकी तसवीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. आलिया की इश तसवीर पर उनकी होने वाली सासु मां नीतू कपूर ने भी कमेंट किया है. वहीं अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, वहा फिर से उड़ चला. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ”वाह क्या बात आखिरकार दिल की बात जुबान पर आ ही गई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह काफी क्यूट है आपके डिंपल…बिल्कुल आपकी तरह”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”तो कब कर रही हो रणबीर कपूर संग शादी”.

undefined

आलिया की ये तसवीर कुछ ही मिनटों में वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर छा गईं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दरअसल, ये कपल शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ये प्लान टाल दिया गया. अब खबर है कि दोनों साल 2022 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola