कपिल शर्मा के आउटफिट का अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक, कही ऐसी बात कि नोरा के सामने शर्म से लाल हो गये कॉमेडियन

Updated:
विज्ञापन
कपिल शर्मा के आउटफिट का अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक, कही ऐसी बात कि नोरा के सामने शर्म से लाल हो गये कॉमेडियन

अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा और दिशा पटानी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में शामिल हुए. जहां अक्षय ने कपिल के आउटफिट का जमकर मजाक उड़ाया. खिलाड़ी कुमार की बात सुनकर कॉमेडियन शर्म से लाल हो गए.

विज्ञापन

अक्षय कुमार जल्द ही सोनम बाजवा, मौनी रॉय, दिशा पटानी और नोरा फतेही के साथ द एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका जाएंगे. उसी के प्रमोशन के लिए पूरी टीम ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची. यहां खिलाड़ी कुमार के एंट्री पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायी. अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में, अक्षय होस्ट-कॉमेडियन कपिल शर्मा के ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाते हुए और नोरा के साथ उनके ‘मैचिंग आउटफिट्स’ को लेकर फ्लर्ट करने के लिए उनकी टांग खिंचाई करते दिखाई दे रहे हैं.

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक

शो के सेट पर बालकनी में डांस करते हुए अक्षय ने शानदार एंट्री की. इसके बाद दिशा पटानी, मौनी रॉय, सोनम और नोरा फतेही को एंट्री करते हुए देखा गया. इसके बाद अक्षय ने स्टेज पर सभी कलाकारों के साथ अपनी 2013 की फिल्म ‘बॉस’ के गाने पार्टी ‘ऑल नाइट’ पर डांस किया. कपिल शर्मा अपने शो में उनका स्वागत करते हुए कहते हैं, “लड़कियां, दिल से आपका स्वागत है.” कपिल का मजाक उड़ाते हुए अक्षय ने कहा, “इनका दिल से स्वागत, मेरा क्या घुटने से करेगा?” कपिल हैरान नजर आए.

अक्षय ने कपिल को कहा इंद्रधनुष

कपिल को नोरा फतेही से बात करते हुए देखा गया. कॉमेडियन ने कहा, “नोरा, तुम्हारा और हमारा पुराना जनम का रिश्ता है और मेरा पुराना नाता है, आज हमारे आउटफिट भी मैच कर रहे हैं.” इसके बाद अक्षय ने कपिल के ड्रेस का मजाक उड़ाया और नोरा के साथ फ्लर्ट करने के लिए उनकी टांग खिंचाई की. उन्होंने कहा, “बड़ा मैचिंग हो रहा है, खुद इंद्रधनुष बनके आ गया है.”

Also Read: Hera Pheri 3: राजू, श्याम और बाबू भैया की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार,फिल्म की शूटिंग शुरू
अक्षय कुमार का शो

बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही अमेरिका के दौरे पर निकलेंगे. ये मार्च 2023 में द एंटरटेनर्स शीर्षक से शुरू होगा, जहां स्टार्स पहली बार लाइव प्रदर्शन करेंगे. उनका साथ देने वाली दिशा पटानी, मौनी रॉय, नोरा फतेही और सोनम बाजवा होंगी. पिछले साल दौरे की घोषणा करते हुए, ”अक्षय ने इंस्टाग्राम रील्स पर अपने वीडियो के साथ लिखा था, ”क्या आप एक ग्रैंड पार्टी के लिए तैयार हैं? तैयार हो जाइए, एंटरटेनर आपके रास्ते में आ रहे हैं!! उत्तरी अमेरिका, मार्च, 2023.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola