अब Akshay Kumar ने BMC को दी इतनी बड़ी रकम, पहले PM Fund में 25 करोड़ कर चुके डोनेट

Updated:
विज्ञापन
अब Akshay Kumar ने BMC को दी इतनी बड़ी रकम, पहले PM Fund में 25 करोड़ कर चुके डोनेट

Akshay Kumar ने बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) की मदद की है. उन्होंने डॉक्टर्स के लिए पीपीई, मास्क और रेपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ये डोनेशन दी है.

विज्ञापन

Akshay Kumar donated 3 crore to bmc: कोरोना वायरस की जंग में बॉलीवुड सितारों ने दिल खोलकर दान दिया. एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में डोनेट किये थे. अब उन्होंने बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) की मदद की है. उन्होंने डॉक्टर्स के लिए पीपीई, मास्क और रेपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ये डोनेशन दी है. उनके इस मदद पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है.

Also Read: खाली सड़क और कब्रिस्तान की तसवीर शेयर कर Salman Khan बोले- समझने के लिए शुक्रिया

अक्षय कुमार ने बीएमसी की 3 करोड़ रुपये के साथ आर्थिक मदद की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने डॉक्टर्स के लिए पीपीई (Personal protective equipment), मास्क और रेपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ये राशि उपलब्ध करवाई है.

बता दें कि पीपीई एक ऐसी किट होती है जिसे पहनकर डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज करते हैं और इसकी मदद से वो इस संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं.

इससे पहले अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के केयर फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट करने का ऐलान किया था. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, ‘यह वह समय है जब हमारे लिए सिर्फ लोगों की जिंदगी की कीमत है. इसके लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं हमें करना चाहिए. मैं अपनी बचत से @narendramodi जी के PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा करता हूं. जान बचाओ, जान है तो जहान है.’

अक्षय कुमार के इस कदम की तारीफ पीएम मोदी ने भी की थी. पीएम मोदी ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, ‘सराहनीय कदम. स्वस्थ भारत के लिए डोनेट करते रहिए.’

अक्षय कुमार ने हाल ही में उन लोगों का शुक्रिया किया था, जो इस मुश्किल दौर में लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने हाथ में एक सफेद पेपर पकड़ा है, जिसपर लिखा है ‘#DilSeThankYou.’ इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, ‘ नाम- अक्षय कुमार, शहर- मुंबई, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, एनजीओ, सरकारी अधिकारी, वेंडर्स और बिल्डिंग के गार्ड्स को दिल से थैंक्यू.

वहीं, अक्षय ने कुछ और साथियों के साथ मिलकर हाल ही में एक गााना भी रिलीज किया था. एंथम ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ के जरिये भारत के लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा भरने की कोश‍िश कर रहे हैं. इस पर अक्षय कुमार ने कहा, ऐसे समय में जब हमारे दिन अनिश्चितता के साथ काले बादल से घिर गये हैं और जिंदगी थम सी गयी है, इस गीत की मदद से हम चाहते हैं कि लोग एक बात निश्चित हो जाएं कि सब कुछ सामान्य हो जायेगा. बस, हम सभी को कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना है और फिर मुस्कुराएगा इंडिया.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola