Ajey The Untold Story of a Yogi Final Box Office Collection: फ्लॉप हुई योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म, फाइनल कलेक्शन आया सामने

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2025 1:32 PM

विज्ञापन

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ajey The Untold Story of a Yogi Final Box Office Collection: शांतनु गुप्ता की किताब द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर पर आधारित फिल्म अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. इसमें अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है. आइये एक नजर डालते हैं इसके फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

विज्ञापन

Ajey The Untold Story of a Yogi Final Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ पर बनी ये बायोपिक टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इसे अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से टक्कर मिली. आइये जानते हैं मूवी का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.96 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 2.25 करोड़ कमाए. पहले दिन मूवी ने 25 लाख रुपये जमा किए थे. दूसरे दिन 35 लाख रुपये, तीसरे दिन कलेक्शन 45 लाख रुपये तक पहुंचा था. हालांकि उसके बाद आंकड़े गिरते ही चले गए. फिल्म को अनुमानित 15 करोड़ के बजट पर बनाया गया है. यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ विवाद के कारण इसकी रिलीज में देरी हुई और आखिरकार यह 19 सितंबर को आई.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी के बारे में

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी, शांतनु गुप्ता की किताब द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर पर आधारित थी. यह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी है. फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जबकि अनुभवी अभिनेता परेश रावल उनके गुरु महंत आदित्यनाथ की भूमिका में हैं. रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित यह फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके के एक बालक अजय सिंह बिष्ट के आध्यात्मिक और राजनीतिक परिवर्तन को दर्शाती है, जो आगे चलकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने क्रिकेटर केएल राहुल पर किया जादू, कहा- ‘एक बार फिर उसने दिल जीत लिया’

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola