टीवी की दुनिया छोड़ गांव में खेती कर रही रतन राजपूत? इस शो से बटोर चुकी है सुर्खियां, PICS

रतन राजपूत की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इन तसवीरों में एक्ट्रेस साड़ी पहने मिट्टी में धान रोपती दिख रही है. उनकी फोटोज देख फैंस कयास लगा रहे है कि उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी तो नहीं बना ली.
Ratan Raajputh pics: ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ से लोकप्रिय हुई रतन राजपूत (Ratan Raajputh) इन दिनों टीवी से गायब है. हालांकि रतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनका एक लेटेस्ट तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. तसवीरों में वो खेती करते दिख रही है. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे है कि कही उन्होंने टीवी की दुनिया छोड़ तो नहीं दी.
रतन राजपूत ने इंस्टाग्राम पर खेती करते हुए अपनी कुछ फोटो पोस्ट की है. साड़ी पहने वो मिट्टी में धान रोपती दिख रही है. मिट्टी से सने उनके हाथ औऱ पैर भी दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, अकसर लोग पूछते हैं..क्यों घूमती हूं मैं गांव? क्यों रंगती हूं अपने पैरों को मिट्टी से? .. क्योंकि इस मिट्टी में ही तो बसा है कला का भंडार..ये मिट्टी ..ये गांव मुझे कहानियां सुनाते हैं..नये-नये चरित्रों में ढलना सिखाते हैं, एक बहतरीन कलाकार और उम्दा इंसान बनाते हैं.
https://www.instagram.com/p/Cfty1juNe1f/
रतन राजपूत के तसवीरों पर यूजर्स इनबॉक्स में खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मिट्टी और इस मिट्टी से जुड़े हम. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत दिनों बाद आपको देखकर खुशी हुई. एक यूजर ने लिखा, आपने टीवी की दुनिया छोड़ दी क्या. एक औऱ यूजर ने पूछा, आप टीवी पर क्यों नहीं दिखती. एक ने लिखा, आपका कौन सा गावं है.
Also Read: VIDEO: इस तरह रतन राजपूत ने बनाया बिहारी डिश ‘लिट्टी-चोखा’, लॉकडाउन के कारण तीन महीने से गांव में फंसी थीं एक्ट्रेस
रतन राजपूत पिछली बार पौराणिक शो संतोषी मां-सुनिए व्रत कथाएं में दिखी थी. इस शो में उन्होंने उषा का रोल निभाया था, जो संतोषी मां की बहुत बड़ी भक्त रहती है. ये साल 2020 में आया था. इसके अलावा वो ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘महाभारत’, ‘रिश्तों का मेला’ और ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ शोज में दिखी थी.
https://www.instagram.com/p/CYejyhGhGhH/
लॉकडाउन के समय रतन राजपूत अपने गांव में फंस गई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने गांव से कई सारी वीडियोज पोस्ट की थी. कभी वो जुगाड़ से खाना बनाती दिखती थी तो कभी फैंस को टिप्स देते नजर आती थी. उनके वीडियोज काफी पसन्द किए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




