Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के बाद इस कॉमेडियन ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, इस वजह से हुई अनबन!

Updated:
विज्ञापन
Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के बाद इस कॉमेडियन ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, इस वजह से हुई अनबन!

कपिल शर्मा शो में सिद्धार्थ सागर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. ऐसे में उनके शो छोड़ने से उनके चाहने वाले काफी निराश होंगे. सिद्धार्थ शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद, घरछोड़दास, फनवीर सिंह जैसे किरदार में दिखते थे.

विज्ञापन

Sidharth Sagar quits The Kapil Sharma Show: शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के इस सीजन में कई नये चेहरे दर्शकों को देखने मिले. कृष्णा अभिषेक को लोगों ने काफी मिस किया. जबकि कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने बीच में ही शो छोड़ दिया. अब एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर (Comedian Siddharth Sagar) ने भी शो को छोड़ दिया है.

सिद्धार्थ सागर ने कपिश शो को कहा अलविदा

कपिल शर्मा शो में सिद्धार्थ सागर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. ऐसे में उनके शो छोड़ने से उनके चाहने वाले काफी निराश होंगे. सिद्धार्थ शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद, घरछोड़दास, फनवीर सिंह जैसे किरदार में दिखते थे. ईटाइम्स टीवी के करीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि शो के प्रोड्यूसर्स के साथ पैसों की तंगी बताई जा रही है.

इस वजह से सिद्धार्थ ने छोड़ा शो!

रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ सागर चाहते है कि उनकी फीस बढ़ाई जाए, लेकिन मेकर्स ऐसा नहीं कर रहे. इस वजह से उन्होंने शो छोड़ने की तैयारी कर ली है. वो वापस अपने घर दिल्ली चल गए है और उम्मीद कम है कि वो वापस आएंगे. वहीं, सिद्धार्थ सागर ने इस बारे में कहा, ऐसी कोई बात नहीं है, अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि हम अभी भी इसके बारे में बात कर रहे हैं … अभी बातें चल रही हैं.”

इन शोज में काम कर चुके है सिद्धार्थ सागर

गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कॉमेडी सर्कस से की थी. इसके बाद वे छोटे मियां और बड़े मियां, कॉमेड सर्कस, कॉमेड नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी क्‍लासेस में नजर आये थे. वहीं सुबुही स्प्लिट्सविला सीजन 8 और टीवी सीरीयल ‘ये उन दिनों की बात है’ में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola