Seher Song: आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फिल्म OM का नया गाना रिलीज, पुरानी यादों की दिखी झलक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्र कवच ओम को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और अब निर्माताओं ने दर्शकों को सेहर नाम के एक नए गाने से रूबरू कराया है.

विज्ञापन

राष्ट्र कवच ओम को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और अब निर्माताओं ने दर्शकों के लिए नया गाना सेहर (Seher Song) रिलीज कर दिया है. आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की विशेषता वाला यह गीत फिल्म के किरदारों के इमोशंस को दर्शाता है. कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित राष्ट्र कवच ओम 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 10 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बाद मेकर्स बैक टू बैक नए गाने रिलीज कर रहे हैं. सेहर सॉन्ग को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसका संगीत अर्को ने दिया है. गाने के बोल एएम तुराज ने लिखे हैं. आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी पहली बार इस फिल्म के जरिये साथ नजर आयेंगे. बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ओम: द बैटल विदिन रखा गया था, जिसे अब राष्ट्र कवच ओम नाम दिखा गया है. इंडिया टुडे से बातचीत में इसका कारण बताते हुए ओम निर्माताओं ने कहा कि उन्हें लगा कि यह शीर्षक फिल्म के लिए बेहतर अनुकूल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola