पहले दिन ₹100 करोड़, अब लाखों में कमाई, 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने क्यों याद दिलाया 'आदिपुरुष'?

Updated:
विज्ञापन

आदिपुरुष और टॉक्सिक, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के बाद शानदार शुरुआत की, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. अब यश की फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े ‘आदिपुरुष’ की याद दिला रहे हैं. जानिए फिल्म की अब तक की कमाई, कथित बजट और बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित.

विज्ञापन

यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस अंदाज में दस्तक दी थी, उससे फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं. लेकिन कुछ ही दिनों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई. कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती गई और अब फिल्म के आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी शुरुआत के बाद ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई? क्या इसकी कहानी भी ‘आदिपुरुष’ जैसी हो रही है? फिल्म की कमाई और कथित बजट का पूरा गणित देखेंगे तो मामला और भी दिलचस्प नजर आता है.

विज्ञापन

₹101 करोड़ से शुरू हुई फिल्म, 16वें दिन ₹7 लाख पर पहुंची

सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ₹101.10 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन आंकड़ा सीधे ₹37.65 करोड़ पर आ गया. तीसरे दिन ₹27.20 करोड़ और चौथे दिन ₹25.15 करोड़ की कमाई हुई. रविवार को फिल्म ने ₹23 करोड़ कमाए. इसके बाद सोमवार से कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली और छठे दिन फिल्म सिर्फ ₹7.65 करोड़ ही कमा पाई.

पहले हफ्ते के बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹239.30 करोड़ रही. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई करोड़ों से घटकर धीरे-धीरे लाखों तक पहुंच गई. 15वें दिन फिल्म ने ₹60 लाख कमाए, जबकि 16वें दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह सिर्फ ₹7 लाख पर सिमट गई.

View on Instagram

दूसरे हफ्ते में और कमजोर हुई कमाई

दूसरे हफ्ते की शुरुआत ₹1.75 करोड़ से हुई. शनिवार को फिल्म ने ₹2.28 करोड़ और रविवार को ₹2.42 करोड़ कमाए. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को कमाई ₹75-75 लाख रही. बुधवार को यह आंकड़ा ₹60 लाख तक पहुंच गया. अब तीसरे हफ्ते के पहले दिन शुरुआती आंकड़ा सिर्फ ₹7 लाख है.

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से बढ़ी मुश्किल

फिल्म की कमाई में गिरावट के बीच ‘हनुमान अंश’ ने दूसरे सप्ताहांत में अच्छी पकड़ बनाई. इसके चलते ‘टॉक्सिक’ के कई शो कम हुए. इसके बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से भी मुकाबला बढ़ गया. इसका असर फिल्म के शो और कमाई दोनों पर दिखाई दिया.

View on Instagram

₹500 करोड़ के बजट से काफी पीछे

‘टॉक्सिक’ के आधिकारिक बजट की पुष्टि मेकर्स ने नहीं की है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट ₹500 करोड़ से ₹1000 करोड़ तक बताया गया है. अगर ₹500 करोड़ के अनुमान को आधार माना जाए, तो फिल्म की मौजूदा कमाई कथित लागत से काफी पीछे नजर आती है. यही वजह है कि अब इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ से भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: झारखंड में टैक्स फ्री होगी नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म? केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने हेमंत सोरेन से की अपील...

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola