TMKOC: पोपटलाल के घर में सच में घुसी चुड़ैल? खुद हिला मैनिक्विन, अंदर फंसकर डर से थर-थर कांपे जेठालाल-भिड़े

Updated:
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा जेठालाल और भिड़े, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक बार फिर भूतिया ट्रैक देखने को मिलेगा, क्योंकि पुरुष मंडल जैसे ही पोपटलाल के घर में जाते हैं, वैसे ही मैनिक्विन का पल्लू अपने आप ऊपर चला जाता है. जब वह भागने की कोशिश करते हैं, तो दरवाजा भी बंद हो जाता है.

विज्ञापन

असित कुमार मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक बार फिर भूतिया ट्रैक शुरू हो गया है, जिसने गोकुलधाम वालों की नींद हराम कर दी. पोपटलाल से जुड़ा मिस्ट्री ट्रैक अब और भी ज्यादा डरावना होने वाला है. आज के एपिसोड में जेठालाल समेत पुरुष मंडल पत्रकार के घर पहुंचेंगे, ताकि वह पता लगा पाए कि आखिर मैनिक्विन में क्या गड़बड़ है. क्या उसमें कोई चुड़ैल घुसी हुई है.

विज्ञापन

मैनिक्विन का पल्लू खुद-ब-खुद हिलेगा

पोपटलाल के घर में सभी पुरुष मंडल जांच-पड़ताल कर रहे होंगे. इसी दौरान अय्यर की नजर वहां रखे एक मैनिक्विन पर जाती है. जैसे ही वह उसके पास पहुंचते हैं, अचानक पल्लू अपने आप हिलने लगता है. यह नजारा देखकर जेठालाल और भिड़े डर से कांपने लगते हैं. कोई समझ नहीं पाता कि आखिर पल्लू अपने आप कैसे हिला.

डर से कांपे भिड़े और जेठालाल

सीरियल के एपिसोड में ट्विस्ट तब आता है, जब सभी जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं. जेठालाल की तो आवाज तक नहीं निकलती है. वे बड़बड़ाने लगते हैं. भिड़े कहता है, ''भाग भाग भाग.. तब जेठालाल कहता है, हां एकदम.'' जब सभी घर से भागने की कोशिश करते हैं. दरवाजा अपने आप बंद हो जाता है और सभी लोग अंदर ही फंस जाते हैं.

क्या पोपटलाल के घर में है भूत

अब सवाल यह है कि पोपटलाल के घर में सच में कोई भूत है या फिर जानबूझकर कोई ऐसा करवा रहा है. इधर ट्विस्ट यह है कि पोपटलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि उसके घर से चोरी हुआ सोना मिला था. जेठालाल को शक है कि इन घटनाओं में किसी “भूत” का हाथ हो सकता है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा रात 8:30 बजे सोनी सब पर टेलीकास्ट होता है. इधर फैंस इस नए ट्रैक को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. वह कह रहे हैं कि फिर भूत वाला ट्रैक, मजा आने वाला है.

ये भी पढ़ें: TMKOC छोड़ने के बाद सड़क पर भटके 'गोली', दूसरे के घर जाने की रिक्वेस्ट की तो पुरानी सोनू बोली- मेरे यहां आ जाओ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola