पता नहीं डिटेल्स कैसे हुई लीक, गौरी स्प्रैट संग शादी की चर्चाओं पर बोले आमिर खान

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट फोटो- इंस्टाग्राम

Aamir Khan on Marriage News Leak: आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने कहा कि पता नहीं मेरी शादी की खबरें कैसे लीक हो गई. लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारे पर्सनल लाइफ में.

विज्ञापन

Aamir Khan on Marriage News Leak: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि वे और गौरी ग्रैंड वेडिंग करने के बजाय फ्रेंड्स और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट शादी करेंगे. शादी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, ”यह प्राइवेट सेरेमनी होगी. जिसमें घर पर रजिस्टर्ड मैरिज होगा. दोनों परिवारों के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे.”

Aamir Khan On his marriage? शादी को लेकर मची हलचल पर क्या बोले आमिर खान

शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही हलचल को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आता कि इतनी हलचल क्यों है. पॉपुलर सेलिब्रिटी, खासकर क्रिकेटरों और अभिनेताओं के जीवन में लोगों की बहुत ज्यादा दिलचस्पी होती है. लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारे पर्सनल लाइफ में… मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की जानकारी कैसे लीक हुई. आजकल तो कुछ भी छिपा नहीं है.”

Aamir Khan With Gauri Spratt
फोटो- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Aamir Khan and Gauri Spratt Relationship: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते के बारे में

आमिर खान और गौरी स्प्रैट सालों पुराने दोस्त हैं. दोनों की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका संपर्क टूट गया. कई साल बाद, वे फिर से मिले और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया. उन्होंने गौरी को पहली बार मीडिया से मिलवाया.

Aamir Khan To Marry Third Time: आमिर खान करेंगे तीसरी शादी

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान. बाद में आमिर ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की. दोनों ने 2021 में अलग होने की घोषणा की और अपने बेटे आजाद राव खान की परवरिश जारी रखी. गौरी भी अपने पिछले रिश्ते से एक बेटे की मां हैं.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola