एक विज्ञापन में साथ नजर आयेंगे बिग बी और मास्टर ब्लास्टर सचिन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और दक्षिण के सुपरस्टार अक्कीनेनी नागार्जुन का साथ पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 74 वर्षीय अभिनेता ने तेंदुलकर और नागार्जुन के साथ वाली एक तस्वीर ट्विटर पर लगायी है और दोनों दिग्गज शख्सियत को ‘महान प्रतिभा’ करार दिया है. […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और दक्षिण के सुपरस्टार अक्कीनेनी नागार्जुन का साथ पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 74 वर्षीय अभिनेता ने तेंदुलकर और नागार्जुन के साथ वाली एक तस्वीर ट्विटर पर लगायी है और दोनों दिग्गज शख्सियत को ‘महान प्रतिभा’ करार दिया है.
T 2431 -Honoured and privileged to be under one roof in the presence of legendary talent .. thank you @KalyanJewellers pic.twitter.com/4JTUzyrglE
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 3, 2016
उन्होंने कहा है, ‘‘महान प्रतिभा की उपस्थिति में एक छत के नीचे होना सम्मान और गौरवान्वित करने वाला है…’ बच्चन और नागार्जुन ने ‘अग्नि वर्षा’, ‘खुदा गवाह’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. एक विज्ञापन के लिए वे एक बार फिर साथ आये हैं.
तेंदुलकर और बच्चन के बीच भी एक अच्छा रिश्ता है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत वे शौचालय के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए साथ आये थे. अमिताभ बच्चन की आखिरी फिल्म ‘पिंक’ थी जिसमें वह तापसी पन्नू और कृति कुल्हारी के साथ नजर आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










