''रईस'' और ''ऐ दिल है मुश्किल'' की मुश्किलें बढी, रिलीज में आएगा रोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2016 2:05 PM
मुंबई : उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने धमकी दी है कि सभी पाकिस्तानी एक्टर और कलाकार 48 घंटे में भारत छोड़ें, नहीं तो उन्हें धक्का देकर देश से निकाल दिया जाएगा. पार्टी की ओर से आज […]
मुंबई : उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने धमकी दी है कि सभी पाकिस्तानी एक्टर और कलाकार 48 घंटे में भारत छोड़ें, नहीं तो उन्हें धक्का देकर देश से निकाल दिया जाएगा. पार्टी की ओर से आज कहा गया है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘रईस’ में पाकिस्तानी कलाकार हैं इसलिए इन दोनों फिल्मों को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.
आपको बता दें ‘ऐ दिल है मुश्किल’ करण जौहर की फिल्म है और जिसका रिलीज डेट 28 अक्टूबर है. इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और इमरान अब्बास ने काम किया है. जबकि रईस शाहरुख खान अभिनीत फिल्म है जो कि अगले साल 26 जनवरी को आने वाली है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर आने वालीं हैं.
आज एमएनएस की चित्रपट सेना के अमीय खोपकर ने चेतवानी भरे लहजे में कहा है कि अगले 48 घंटे में सभी पाकिस्तानी कलाकार भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं नहीं तो हम उन्हें धक्का देकर देश के बाहर कर देंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, साथ में जो यहां प्रड्यूसर, डायरेक्टर हैं उनको भी पीटेंगे.
गौरतलब है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ट्रेलर आज लॉन्च हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










