करीना कपूर ने कहा, यह विश्राम का समय नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : करियर के शुरआती सालों में कुछ हटकर भूमिकाएं करने से लेकर बडे बजट की फिल्मों में छोटी उपस्थिति दर्ज कराने तक और अब गर्भावस्था के दौरान काम करने वाली करीना कपूर खान ने हमेशा अपने नियम खुद तय किए हैं और उनका कहना है कि मां बनने के बाद वह विश्राम करने के […]
विज्ञापन
मुंबई : करियर के शुरआती सालों में कुछ हटकर भूमिकाएं करने से लेकर बडे बजट की फिल्मों में छोटी उपस्थिति दर्ज कराने तक और अब गर्भावस्था के दौरान काम करने वाली करीना कपूर खान ने हमेशा अपने नियम खुद तय किए हैं और उनका कहना है कि मां बनने के बाद वह विश्राम करने के मूड में नहीं हैं.करीना और उनके अभिनेता पति सैफ अली खान को अपना पहला बच्चा दिसंबर में होने की उम्मीद है.
अभिनेत्री ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक विंटर..फेस्टिव 2016 शो में रैंप पर छठा बिखेरी और अब वह अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग की तैयारी में हैं.
करीना ने बताया, ‘यदि आपको अपने काम से प्यार है तो चीजें स्वभाविक तौर पर होती हैं. मुझे लगता है कि लोग जरुरत से अधिक सोचते हैं कि एक अभिनेत्री की शादी हो गई और अब उसके बच्चे हैं. यह (शादी और मातृत्व) एक स्वभाविक चीज हैं और आप सामान्य चीजें करना जारी रखते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि हम फिल्म जगत के लोग हैं, हम पर सवालों की बौछार की जाती है. मानों अगर मैं अभिनेत्री नहीं होती और शायद एक शेफ या कुछ और होती तो भी मैं इस चरण (गर्भावस्था) में अपनी जिंदगी के साथ आगे बढ़ती. मैं अभिनय से प्यार करती हूं इसलिए मैं काम करना क्यूं बंद करुं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










