खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अनु मलिक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: प्रसिद्ध संगीत निर्देशक अनु मलिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.मलिक की बेटी अनमोल ने कहा, ‘‘उन्हें बीते मंगलवार की सुबह पेट में तेज दर्द हुआ और रात में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी शुक्रवार को ‘पैनक्रिएटिटिस’ की सर्जरी हुई.’ मलिक को गुरुवार […]
विज्ञापन
मुंबई: प्रसिद्ध संगीत निर्देशक अनु मलिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.मलिक की बेटी अनमोल ने कहा, ‘‘उन्हें बीते मंगलवार की सुबह पेट में तेज दर्द हुआ और रात में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी शुक्रवार को ‘पैनक्रिएटिटिस’ की सर्जरी हुई.’
मलिक को गुरुवार को छुट्टी मिलने की संभावना है.अनमोल ने कहा कि आशा भोसले और अन्य सहित कई सेलेब्रिटी उन्हें देखने यहां आए.
मलिक की पत्नी अंजू ने अपने फेसबुक पेज पर 55 वर्षीय गायक की उनकी मां एवं बहन के साथ तस्वीर डाली. मलिक ने 1977 में संगीत की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










