पनामा पेपर लीक पर ऐश्वर्या ने चुप्पी साधी

मुंबई : विदेशी इकाइयों के साथ कथित रूप से तार जुड़े रहने के लिए पनामा पेपर लीक में नाम सामने आने पर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने आज चुप्पी साध ली.पनामा पेपर लीक के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर ऐश्वर्य के साथी कलाकार रणदीप हुडा उनके बचाव में आये और कहा, ‘‘सरबजीत सरबजीत’ […]
मुंबई : विदेशी इकाइयों के साथ कथित रूप से तार जुड़े रहने के लिए पनामा पेपर लीक में नाम सामने आने पर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने आज चुप्पी साध ली.पनामा पेपर लीक के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर ऐश्वर्य के साथी कलाकार रणदीप हुडा उनके बचाव में आये और कहा, ‘‘सरबजीत सरबजीत’ (मतलब सवाल केवल उनकी आगामी फिल्म से जुडे होने चाहिए).
हालांकि अपनी आगामी फिल्म ‘‘सरबजीत’ का ट्रेलर लांच करने आई राय ने कहा, ‘‘ इस संबंध में बयान पहले ही आपके समक्ष है. उम्मीद है कि आप सभी इससे वाकिफ होंगे.’ इस बयान के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ आप इतने उतावले क्यों हो रहे हैं. केवल आप ही इस बारे में पूछ रहे हैं.’ इस कार्यक्रम में मौजूद राय के मैनेजर ने कहा, ‘‘ यह बयान इंडियन एक्सप्रेस में आ चुका है.. आप वहां से ले लें.’
‘पनामा पेपर्स’ नाम की इस गोपनीय सूची में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्य सहित करीब 500 प्रमुख भारतीयों के नाम शामिल हैं. इससे पहले बच्चन ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि उनके नाम का ‘दुरपयोग’ किया गया है और इस रिपोर्ट में जिन कंपनियों का जिक्र किया गया है, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




