ePaper

सैफ की पार्टी में बिन बुलाये पहुंची कंगना, करीना नाराज

Updated at : 14 Apr 2016 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
सैफ की पार्टी में बिन बुलाये पहुंची कंगना, करीना नाराज

मुंबई : बॉलीवुड के हलकों में ऐसी चर्चा है कि सिने स्टार कंगना रनौत सैफ अली खान की दीवानी हो गयी हैं. यही कारण है कि वे बिन बुलाये सैफ और करीना की प्राइवेट पार्टी में पहुंच गयीं. जब कंगना उनकी पार्टी में पहुंचीं तो करीना हैरान हो गयीं, क्योंकि उनकी गेस्ट लिस्ट में कंगना […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के हलकों में ऐसी चर्चा है कि सिने स्टार कंगना रनौत सैफ अली खान की दीवानी हो गयी हैं. यही कारण है कि वे बिन बुलाये सैफ और करीना की प्राइवेट पार्टी में पहुंच गयीं. जब कंगना उनकी पार्टी में पहुंचीं तो करीना हैरान हो गयीं, क्योंकि उनकी गेस्ट लिस्ट में कंगना नहीं थी. फिर करीना ने इस बारे में सैफ से पूछा, तो सैफ ने सही जवाब नहीं दिया, जिससे बेगम साहिबा का दिमाग गरम हो गया और पूरे पार्टी में नवाब साहब से वह रुठी रहीं और बात भी नहीं किया.

जानकारों का कहना है कि दरअसल कंगना ने खुद ही सैफ को फोन करके कहा था कि वह उनकी पार्टी में आना चाहती है. अब बेचारे सैफ क्या करते, ना कंगना को मना करते बन रहा था और ना करीना को बताते. सो जान फंस गयी उनकी.गौरतलब है कि इन दिनों कंगना और रितिक का झगड़ा मीडिया की सुर्खियों में है. ऐसे में सैफ प्रकरण से कंगना की खूब चर्चा हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola