”बिग बॉस” पर भारी पड़ रही है ”भाभीजी”, देखें वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

‘सही पकड़े हैं’ सुनते ही आपके दिमाग में टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर है’ की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे का चेहरा घूमने लगता हैं. शो लगातार हिट हो रहा है और यह टीवी रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ पर भारी पड़ता भी नजर आ रहा है. अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते […]
विज्ञापन
‘सही पकड़े हैं’ सुनते ही आपके दिमाग में टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर है’ की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे का चेहरा घूमने लगता हैं. शो लगातार हिट हो रहा है और यह टीवी रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ पर भारी पड़ता भी नजर आ रहा है. अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते हैं. दो पड़ासियों की हिट कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर है’ की टीआरपी लगातार बढ़ रही है.
दर्शक शो में अंगूर भाभी (शिल्पा शिंदे), अनीता भाभी (सौम्या टंडन), विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौर) को खासा पसंद का रहे हैं. दोनों शो अलग-अलग चैनल पर प्रसारित होते हैं लेकिन दोनों का शो टाइम रात साढ़े 10 बजे है. जिससे दर्शक बंट जा रहे हैं और ज्यादा दर्शक ‘भाभीजी घर पर है’ को मिल रहे हैं.
इससे पहले भी सलमान ने घरवालों को फटकारा था कि शो में वे लोग कुछ मनोरंजक नहीं कर रहे हैं इसलिये शो की टीआरपी कम हो गई है. सलमान ने बताया था कि ‘बिग बॉस’ से ज्यादा टीआरपी कलर्स पर ही प्रसारित होनेवाले शो ‘नागिन’ की है. लेकिन अब ‘भाभीजी’, ‘बिग बॉस’ के सामने मुश्किलें पैदा कर रही हैं.
खैर जो भी हो लेकिन दर्शकों को शो ‘भाभीजी घर पर है’ बेहद पसंद आ रहा है. पारंपरिक भाभी का किरदार नि भानेवाली शिल्पा शिंदे इससे पहले ‘मेहर’, ‘मायका’, ‘आम्रपाली’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे सीरीयल्स में काम कर चुकी है. इस सीरीयल ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










