सलमान IN तो रणबीर-कैटरीना OUT, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकबार फिर सुर्खियों में आ गये हैं और इस बार वजह है अभिनेत्री कैटरीना कैफ. हाल ही में अनिल कपूर के घर पर दीवाली पार्टी रखी गई थी. जिसमें कैटरीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई. लेकिन जैसे ही इस पार्टी में सलमान की इंट्री हुई तो रणबीर-कैट […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकबार फिर सुर्खियों में आ गये हैं और इस बार वजह है अभिनेत्री कैटरीना कैफ. हाल ही में अनिल कपूर के घर पर दीवाली पार्टी रखी गई थी. जिसमें कैटरीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई. लेकिन जैसे ही इस पार्टी में सलमान की इंट्री हुई तो रणबीर-कैट आउट हो गये.
दरअसल इस पार्टी में सलमान ने जैसे ही इंट्री की उसके 15 मिनट के बाद ही रणबीर और कैटरीना ने पार्टी को बाय-बाय कह दिया. कैटरीना और सलमान एकदूसरे को पहले डेट कर चुके है यह बात किसी से छुपी नहीं है. रणबीर-कैट के इस तरह से अचानक पार्टी छोड़कर जाने को जाने की वजह सब सलमान को ही सोच रहे हैं.
इस पार्टी के बाद यये कपल अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ पर आयोजित दीवाली पार्टी में शामिल हुआ. अब दोनों के अनिल कपूर की पार्टी छोड़ने का एक कारण यह भी हो सकता है कि दोनों को कई और जगहों की भी पार्टी अटेंड करनी थी लेकिन सलमान के अंदर आने और रणबीर-कैट के बाहर जाने का समय के बीच ज्यादा अंतराल नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




