ePaper

Bigg Boss 9 : जानें क्‍यों घरवालों पर बरसा सलमान का गुस्‍सा ?

Updated at : 14 Nov 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9 : जानें क्‍यों घरवालों पर बरसा सलमान का गुस्‍सा ?

‘बिग बॉस 9’ में आज फिर ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान घरवालों की क्‍लास लेते नजर आयेंगे. इससे पहले वीकेंड पर भी सलमान घरवालों पर बरसते नजर आये थे. पिछली बार उन्‍होंने किश्वर की जमकर क्‍लास ली थी क्‍योंकि एक टास्‍क के दौरान उन्‍होंने ऋषभ के पानी में थूका था और वो पानी ऋषभ […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में आज फिर ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान घरवालों की क्‍लास लेते नजर आयेंगे. इससे पहले वीकेंड पर भी सलमान घरवालों पर बरसते नजर आये थे. पिछली बार उन्‍होंने किश्वर की जमकर क्‍लास ली थी क्‍योंकि एक टास्‍क के दौरान उन्‍होंने ऋषभ के पानी में थूका था और वो पानी ऋषभ ने पीया था. सलमान ने घरवालों को जमकर सुनाया और उन्‍हें गलतियों को सुधारने को भी कहा.

इसके बाद उन्‍होंने रिमी सेन से कहा कि वो अब घर से बाहर जाने की गुहार लगाना छोड़ दे. रिमी घर में इंट्री करने के कुछ दिनों बाद से ही बाहर जाने के लिए बिग बॉस को कह रही थी. सलमान ने कहा कि दर्शकों ने फिल्‍मों में जिस रिमी को देखा है और आपको ऐसा करते देख दर्शक आपको निगेटिव ले रहे हैं. जो आपके लिए ठीक नहीं है. रिमी घर में किसी भी टास्‍क भी भाग नहीं लेती हैं और हमेशा घर से बाहर जाने की रट लगाये रहती हैं. ऐसे में सलमान ने कहा कि दर्शक उनकी यह बातें सुनकर बोर हो गये हैं.

वहीं सलमान के गुस्‍से के भागी प्रिंस और सुयश भी बनें. सलमान ने कहा कि वे अपने में थोड़ा कंट्रोल रखे और ज्‍यादा उग्र न हो. लेकिन वहीं घर की एक और प्रतिभागी मंदाना के लिए सलमान का सॉफ्ट कॉर्नेर नजर आया. घरवालों ने सलमान से शिकायत की कि मंदना छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बना लेती है और किसी को सुनाने लगती है. लेकिन इसे सुनकर सलमान ने कहा कि मंदना यहां खेलने आई है और वह अच्‍छा खेल रही है.

वहीं आज घर में फिर सलमान खान आयेंगे और घरवालों की क्‍लास लेंगे. इस हफ्ते मंदना ने एक टास्‍क के दौरान किश्‍वर को लात मार दी थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सलमान मंदना को क्‍या कहेंगे…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola