ePaper

Bigg Boss 9 : ऋषभ की धमाकेदार इंट्री, घरवालों का किया टारगेट

Updated at : 03 Nov 2015 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9 : ऋषभ की धमाकेदार इंट्री, घरवालों का किया टारगेट

‘बिग बॉस 9’ में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री से ऋषभ सिन्‍हा ने घर में दस्‍तक दे दी है. घर में घुसते ही उन्‍होंने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए सभी प्रतिभागियों को बताया कि वो घर में कैसा खेल रहे हैं. वहीं उन्‍होंने किश्‍वर को कहा कि वो एक दर्शक होने के नाते उसे बिल्‍कुल पसंद नहीं […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री से ऋषभ सिन्‍हा ने घर में दस्‍तक दे दी है. घर में घुसते ही उन्‍होंने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए सभी प्रतिभागियों को बताया कि वो घर में कैसा खेल रहे हैं. वहीं उन्‍होंने किश्‍वर को कहा कि वो एक दर्शक होने के नाते उसे बिल्‍कुल पसंद नहीं करते हैं. उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि वो मंदना को पसंद करते हैं. ऋषभ ने रिमी सेन को भी कहा कि वो जिस थाली में खाती हैं उसी थाली में छेद कर रही हैं.

मंदना-रोशेल के बीच फंसे कीथ

undefined

ऋषभ ने मंदना को बताया कि जब उनकी तबीयत खराब हुई थी तो सिर्फ रोशेल और कीथ उनके पास थे. इसके बाद मंदना रोशल और कीथ से बात करने गई लेकिन रोशेल ने बात करने में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई. बल्कि वो अपने बॉयफ्रेंड कीथ को भी खींचकर वहां से ले गई और कीथ को कहा कि वो मंदना से बात न करें. वहीं कीथ रोशेल को समझाते नजर आये.

चला नॉमिनेशन का दौर

undefined

घर में फिर नॉमिनेशन का दौर चला. सुयश और प्रिंस पहले से ही नॉमिनेटिड है इसलिये घर के सदस्‍य उन दोनों को छोड़ कर बाकी तीन लोगों के नाम नॉमिनेट करने के लिए ले सकते हैं. वहीं घर के सदस्‍यों को ऋषभ का नाम भी नहीं लेना होगा. घरवालों ने अपने-अपने हिसाब से सदस्‍यों का नाम लिया और वजह भी बताये कि वो उसे नॉमिनेट क्‍यों कर रहे हैं? इस समय घर के कैप्‍टन प्रिंस हैं.

मंदना-ऋषभ की बातचीत

undefined

ऋषभ ने मंदना को बताया कि वे एक दर्शक के रूप में उन्‍हें बेहद पसंद करते है और वे बहुत अच्‍छा खेल भी रही हैं. वहीं ऋषभ ने उन्‍हें आगे अच्‍छे से खेलने के लिए भी कहा. इसके बाद सुयश ने युविका को कहा कि या तो वे बिग बॉस के गेम को समझ नहीं पा रही हैं या फिर वो ऐसी ही हैं. वे चुप-चुप रहती है और शो में अपनी भागीदारी भी पूरी तरह से नहीं देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola