ePaper

मैं चाहता हूं कि ''बिग बॉस'' प्रिंस या सुयश जीते : विकास भल्ला

Updated at : 02 Nov 2015 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
मैं चाहता हूं कि ''बिग बॉस'' प्रिंस या सुयश जीते : विकास भल्ला

मुंबई : गायक-अभिनेता विकास भल्ला ‘बिग बॉस 9′ से बाहर निकल गये हैं लेकिन उन्होंने अपने सह-प्रतिभागी प्रिंस नरुला और सुयश राय को अपनी शुभकामनाएं दी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये दोनों मनोरंजन कर रहे हैं और उनमें जीतने के गुण हैं. सप्ताहंत में हुए दोहरे निष्कासन के तहत 43 वर्षीय अभिनेता और […]

विज्ञापन

मुंबई : गायक-अभिनेता विकास भल्ला ‘बिग बॉस 9′ से बाहर निकल गये हैं लेकिन उन्होंने अपने सह-प्रतिभागी प्रिंस नरुला और सुयश राय को अपनी शुभकामनाएं दी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये दोनों मनोरंजन कर रहे हैं और उनमें जीतने के गुण हैं. सप्ताहंत में हुए दोहरे निष्कासन के तहत 43 वर्षीय अभिनेता और अरविंद वेगडा को रियल्टी कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है.

धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के अभिनेता ने बताया कि घर से निकलते हुए उन्होंने प्रिंस और सुयश को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी है जो कि कार्यक्रम में उनकी कमजोरी है. विकास ने बताया, ‘मैं प्रिंस या सुयश के जीतने की कामना करता हूं क्योंकि दोनों योग्य हैं. वे मनोरंजक भी हैं. वास्तव में दोनों सभी कामों को बहुत अच्छे ढंग से करते हैं, अपना काम पूरा करने को लेकर उनमें जोश है. सभी उनके साथ खुश रहते हैं. केवल एक बात है, उनका गुस्सा, जिसे उन्हें काबू में रखना चाहिए. मैंने उनसे कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो वे शो को जीत सकते हैं..’

जब उनसे पूछा गया कि वह किस प्रतिभागी को घर में पसंद नहीं करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमन कई बार अडियल रवैया अख्तियार कर लेते हैं और वह अनावश्यक रुप से सुयश को निशाना बनाते हैं. उनके साथ स्वच्छता का भी कुछ मामला है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola