Bigg Boss 9 : घरवालों को लगेगा झटका, ऋषभ सिन्हा की होगी इंट्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2015 12:53 PM

विज्ञापन

टीवी शो ‘बिग बॉस’ में घरवालों को झटका लगनेवाला है. जी हां आज घर में वाईल्‍ड कार्ड के जरिये टीवी अभिनेता ऋषभ सिन्हा की होनेवाली है. ऋषभ को पूरा विश्‍वास है कि वो शो जीतेंगे. अपनी इसी रणनीति के तहत वे घर में प्रवेश करनेवाले है. अरविंद वेगड़ा और विकास भल्‍ला घर से बाहर हो […]

विज्ञापन

टीवी शो ‘बिग बॉस’ में घरवालों को झटका लगनेवाला है. जी हां आज घर में वाईल्‍ड कार्ड के जरिये टीवी अभिनेता ऋषभ सिन्हा की होनेवाली है. ऋषभ को पूरा विश्‍वास है कि वो शो जीतेंगे. अपनी इसी रणनीति के तहत वे घर में प्रवेश करनेवाले है. अरविंद वेगड़ा और विकास भल्‍ला घर से बाहर हो चुके हैं.

ऋषभ का कहना है कि अभी तक शो में किसी भी वाईल्‍ड कार्ड से इंट्री हुए सदस्‍य ने बिग बॉस का खिताब नहीं जीता है वे इस परंपरा को तोड़ना चाहते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि वो इस शो में सबको हराने आये हैं. ऋषभ फिल्‍म ‘कांची’ में विलेन का किरदार निभा चुके हैं.

उन्‍होंने आगे कहा,’ मुझे मंदना, प्रिंस, अमन और युविका पसंद है. सबसे पहले मैं घर में लड़कियों से दोस्‍ती करना चाहता हूं.’ ऋषभ इस शो का बहुत पसंद करते हैं. वैसे भी घर से दो सदस्‍यों के बाहर हो जाने के बाद घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण है. ऐसे में ऋषभ चाहते हैं कि वो घरवालों को डबल-ट्रबल का असली मजा देना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola