प्रधानमंत्री मोदी से मिले ''बाहुबली'' स्टार प्रभाष, फिल्म देखने का निमंत्रण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2015 10:07 PM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभाष से मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 35 साल के प्रभाष अपने चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू और चाची के साथ आए थे. मोदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाल कर लिखा, आज ‘बाहुबली’ स्टार प्रभाष […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभाष से मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 35 साल के प्रभाष अपने चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू और चाची के साथ आए थे.
मोदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाल कर लिखा, आज ‘बाहुबली’ स्टार प्रभाष से मिला. तस्वीर में मोदी ‘बाहुबली’ में शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं. एक प्राचीन साम्राज्य के लिए दो भाइयों के बीच की जंग को दिखाने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ ने दुनिया भर में अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ 10 जुलाई को रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










