अचानक ''दामिनी'' के नये अवतार को देख हैरान रह गये ऋषि कपूर, VIDEO

मुंबई : एक समय के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर वर्षों बाद जब अचानक ‘दामिनी’ फिल्म की अपनी सह अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री से मिले तो वे उन्हें पहचान ही नहीं पाये. आम तौर पर ऋषि कपूर अपने टि्वटर मजेदार ट्वीटों के लिए मशहूर हैं. ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि काफी करीबी दोस्त हैं और मीनाक्षी जब […]
मुंबई : एक समय के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर वर्षों बाद जब अचानक ‘दामिनी’ फिल्म की अपनी सह अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री से मिले तो वे उन्हें पहचान ही नहीं पाये. आम तौर पर ऋषि कपूर अपने टि्वटर मजेदार ट्वीटों के लिए मशहूर हैं. ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि काफी करीबी दोस्त हैं और मीनाक्षी जब भी मुंबई में होती हैं. वे ऋषि कपूर से मिलने जरूर जाती हैं.
लेकिन इस बार ऋषि मीनाक्षी को देख कर हैरान रह गये, चूंकि मीनाक्षी ने न सिर्फ अपना हद से अधिक वजन घटाना लिया है, बल्कि वह अपनी उम्र से बहुत छोटी नजर आ रही हैं और यही वजह है कि ऋषि उन्हें देख कर हैरान थे. ऋषि ने मीनाक्षी के साथ अपनी तसवीरें टिष्ट्वटर पर साझा की है और यह तसवीर वायरल हो रही हैं.
ऋषि ने ट्वीट में लिखा, "कोई अंदाजा यह कौन है? मैं एक पल के लिए तो उन्हें पहचान ही नहीं पाया. क्या सुखद आश्चर्य है. 30 मिनट में नाम बताएं. मैं कोई संकेत नहीं देने वाला." ऋषि को उनकी इस ट्वीट के कई जवाब मिले. जिसके बाद जवाब में उन्होंने लिखा, "99 फीसदी लोगों ने सही पहचाना. मीनाक्षी जब कभी मुंबई में होती हैं, हमेशा की तरह हमें बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक से मिलती हैं. खूबसूरत लग रही हैं."
Any guesses who this is? I didn't recognise her for a moment. What a lovely surprise. Name in 30 mins no hints. pic.twitter.com/RbYfF1l7Wx
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2015
Damini,MS,lives happily with hubby Harish Mysore and 2 kids,girl and a boy in Dallas,U.S. Visiting relatives,can work in film if a good role
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2015
उन्होंने अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों को मीनाक्षी के ठिकाने के बारे में बताया, "दामिनी’, एम एस (मीनाक्षी शेषाद्रि) अपने पति हरीश मैसूर और दो बच्चों-एक बेटा एक बेटी के साथ अमेरिका के डलास शहर में रहती हैं.रिश्तेदारों से मिल रही हैं. अच्छी भूमिका मिले तो फिल्म में काम कर सकती हैं."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




