दूसरे बेटे को जन्म देंगी किम करदाशियां, वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2015 11:37 AM
लॉस एंजिलिस : रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां ने अपने रैपर पति कायने वेस्ट से होने वाली उनकी दूसरी संतान के पुत्र होने की पुष्टि की है. इस दंपति ने इसी महीने इसका खुलासा किया था कि उनके घर दूसरी संतान आने वाली है. किम और वेस्ट की पहली संतान बेटी है जो अब 23 […]
लॉस एंजिलिस : रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां ने अपने रैपर पति कायने वेस्ट से होने वाली उनकी दूसरी संतान के पुत्र होने की पुष्टि की है. इस दंपति ने इसी महीने इसका खुलासा किया था कि उनके घर दूसरी संतान आने वाली है.
किम और वेस्ट की पहली संतान बेटी है जो अब 23 महीने की हो चुकी है. अच्छा पिता होने की अपने पति की खूबियों का बखान करते हुए 34 साल की किम ने ट्वीट किया,’ आप नॉर्थ के इतने अच्छे पिता हैं और आप हमारे बेटे के भी बेहतरीन पिता साबित होंगे.’
You're such a good daddy to North & you will be the best daddy to our new son too! 👨👩👧👦
— Kim Kardashian (@KimKardashian) June 22, 2015
इससे पहले एक ट्वीट में किम ने 38 साल के वेस्ट की एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें वह बेटी को कहानी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










