सेक्सी गागा का खुलासा : कुछ पुरुष गलत फायदा उठाना चाहते थे…

हॉलीवुड की पॉप गायिका लेडी गागा ने अपने कुछ बरे अनुभवों को शेयर किया है. उनका कहना है कि अपने करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पडा था. उस दौरान कुछ पुरुषों ने उनका गलत फायदा उठाने की कोशिश की थी. उनपलों को याद कर अभी भी उन्हें परेशानी होती […]
हॉलीवुड की पॉप गायिका लेडी गागा ने अपने कुछ बरे अनुभवों को शेयर किया है. उनका कहना है कि अपने करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पडा था. उस दौरान कुछ पुरुषों ने उनका गलत फायदा उठाने की कोशिश की थी. उनपलों को याद कर अभी भी उन्हें परेशानी होती है.
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ वेबसाइट के अनुसार गागा को ऐसे कई पुरुषों को सबक सिखाना पड़ा था, जो साथ काम करने के बहाने उनका फायदा उठाना चाहते थे. अपने शुरूआती करियर के दौरान गागा ने अपने कई ऐसे अनुभवों का खुलासा किया.
गागा के इन पलों का खुलासा करने का मकसद यह था कि वह नये गायकों को इस मायानगरी के बारे में बता सके और साथ ही सामने आनेवाली मुसीबतों को उनके समक्ष रख सकें. उनका कहना है कि जो उनके साथ हुआ वो और भी किसी के साथ हो सकता है.
समाचार पत्र टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में 28 वर्षीय लेडी गागा ने बताया कि,’मेरे साथ कई अप्रिय घटनाएं हुईं हैं. ये अनुभव मुझे असहज करते है पुरुषों के साथ मेरे अनुभव बुरे रहे हैं. मुझे अपनी गायन प्रतिभा पर खुशी महसूस होती थी और कभी दुख भी होता था कि इस बहाने मेरा गलत फायदा उठाना चाहते थे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










