Malang Interview: लोगों ने मुझे एक्शन हीरो के अवतार में नहीं देखा है: आदित्य रॉय कपूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2020 7:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘आशिकी 2’ के निर्देशक मोहित सूरी के साथ सात साल बाद फिल्म ‘मलंग’ में काम कर रहे बाॅलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में एक्शन हीरो का किरदार निभाने का श्रेय सूरी को देते हैं. आदित्य ने कहा कि ‘मलंग’ से पहले उन्होंने अधिकतर रोमांटिक किरदार ही निभाये हैं लेकिन मोहित […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : ‘आशिकी 2’ के निर्देशक मोहित सूरी के साथ सात साल बाद फिल्म ‘मलंग’ में काम कर रहे बाॅलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में एक्शन हीरो का किरदार निभाने का श्रेय सूरी को देते हैं.
आदित्य ने कहा कि ‘मलंग’ से पहले उन्होंने अधिकतर रोमांटिक किरदार ही निभाये हैं लेकिन मोहित सूरी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक्शन हीरो की भूमिका निभाने का मौका दिया.
उन्होंने कहा, मोहित ने मुझमें वह देखा है जो दूसरे निर्देशकों ने नहीं देखा है. ‘आशिकी 2’ में मैंने पहली बार रोमांटिक किरदार निभाया था.
आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा, एक बार फिर उन्होंने मेरी छवि तोड़ते हुए मुझे एक्शन किरदार निभाने का मौका दिया. मुझे नहीं पता कि लोग मुझे उस किरदार में अपना पाएंगे या नहीं. मुझमें भरोसा जताने के लिए मैं उन्हें पूरा श्रेय देता हूं. ‘मलंग’ सात फरवरी को सिनेमाघरों में आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola