अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के घर पर इनकम टैक्‍स का छापा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 8:28 AM

विज्ञापन

बेंगलुरू : आयकर अधिकारियों ने कोडुगु जिले के विराजपेट में दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के आवास और छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आयकर अधिकारियों ने सेरेनिटी मैरेज हॉल में भी छापे मारे जिसका मालिक उनका ही परिवार है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारी गुरुवार सुबह तीन कारों […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : आयकर अधिकारियों ने कोडुगु जिले के विराजपेट में दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के आवास और छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आयकर अधिकारियों ने सेरेनिटी मैरेज हॉल में भी छापे मारे जिसका मालिक उनका ही परिवार है.

सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारी गुरुवार सुबह तीन कारों में बेंगलुरु से विराजपेट पहुंचे. उस समय अभिनेत्री घर पर नहीं थीं और शूटिंग के लिए बाहर गयी हुयी थीं. आयकर अधिकारियों के वहां पहुंचने पर अभिनेत्री के माता-पिता निवास पर मौजूद थे.

उन्होंने बताया कि संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से संबंधित दस्तावेज एकत्र और सत्यापित किए जा रहे हैं. रश्मिका ने कन्नड़ और तेलुगू की कई फिल्मों में अभिनय किया है. उनकी नयी फिल्म ‘सरिलरु नीकेवरु’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है. इसमें उन्होंने लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता महेश बाबू के साथ अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola