VIRAL: कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा की पहली फोटो, कहा- मेरे जिगर के टुकड़े से मिलिए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2020 4:47 PM
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा शर्मा की पहली तस्वीर सामने आ गई है. पिछले साल दिसंबर में कपिल शर्मा की बेटी के जन्म के बाद से फैन्स को उसकी तस्वीरों का इंतजार था. अब खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर जारी की है. आपको बता दें कि कपिल […]
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा शर्मा की पहली तस्वीर सामने आ गई है. पिछले साल दिसंबर में कपिल शर्मा की बेटी के जन्म के बाद से फैन्स को उसकी तस्वीरों का इंतजार था. अब खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर जारी की है.
आपको बता दें कि कपिल ने बेटी के जन्म पर ट्वीट किया था- बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं. आप सबका आशीर्वाद चाहिए. आप सबको प्यार. जय माता दी. अब बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मेरे जिगर के टुकड़े से मिलिए. कपिल के इस पोस्ट पर शाबिज के कई स्टार्स और फैंस अनायरा को आशीर्वाद और कपिल को बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/B7VnU1-gdZw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
आपको बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की इन दिनों पांचों उंगलियां घी में हैं. जहां एक ओर उनका टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ताबड़तोड़ टीआरपी रेटिंग बटोर रहा है, वहीं कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने 10 दिसंबर 2019 को बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म से कपिल और उनकी पत्नी बेहद खुश हैं.
https://www.instagram.com/p/B7UQ4DHh-Nj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
नन्ही बेटी के साथ कपिल की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में कपिल अपनी नन्ही परी को गोद में लिये नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में कपिल और उनकी बेटी एक दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं.
मालूम हो कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. इस शादी में टीवी, बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










