Good Newws : Box Office पर 100 करोड़ से अधिक कमाने वाली अक्षय की छठी फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2020 6:00 PM
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. निर्माताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी. फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया- साल की शुरुआत में इससे बेहतर कोई खबर […]
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. निर्माताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी. फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी.
धर्मा प्रोडक्शंस ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया- साल की शुरुआत में इससे बेहतर कोई खबर है? यह #गुडन्यूज है! हम पर अपना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद.
इसी के साथ फिल्म के हीरो अक्षय कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने बुधवार तक 117.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.
इसके साथ ही ‘गुड न्यूज’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय की लगातार छठी फिल्म बन गई. इससे पहले उनकी ‘हाउसफुल 4’, ‘मिशन मंगल’, ‘केसरी’, ‘गोल्ड’ और ‘हाउसफुल 3’ ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी.
राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अक्षय के अलावा करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










